विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Today: तेज हवाएं चलने से दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में छंटा कोहरा, जानें अपने शहर का हाल

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 14 Jan 2023 10:15 AM (GMT+05:30)

Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि तेज हवाएं चलने से दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों ...और पढ़ें

Weather news today: आज का मौसम कैसा रहेगा
Weather news today: आज का मौसम कैसा रहेगा

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत जारी है। दिल्ली में छह दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी लोगों के लिए राहत लेकर आई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा। तेज सतही हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे में काफी कमी आई, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा जारी रहा।

आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार से स्थिति बदलेगी और शीतलहर की एक नई लहर चलने की संभावना है। इससे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Winter In UP: यूपी के 20 जिलों में IMD का कोल्‍ड डे के लिए आरेंज और 30 जिलों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी

बिहार में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सर्द पछुआ हवा चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना समेत कई जिलों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर अलर्ट किया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण हरियाणा में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं पहले की भांति लगती रहेंगी।

कश्मीर का सड़क एवं हवाई संपर्क पूरी तरह कटा

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी हिमपात हुआ है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में बर्फ से लकदक हो गए हैं। माता वैष्णो देवी के भवन समेत जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप समेत कई जगह बर्फ गिरी है। बांडीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा तथा बड़गाम और जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन के उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर सुरंग से लेकर रामबन के रामसू तक बर्फ गिरने और रामबन जिले के ही मेहाड़ समेत कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से यह बंद हो गया है। जवाहर सुरंग के दोनों मुहानों पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। इससे कश्मीर का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है। मौसम साफ न रहने से श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 35 उड़ानें रद हो गईं। इससे कश्मीर का हवाई संपर्क भी कटा रहा।

मां वैष्णो देवी भवन और भैरव घाटी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी

भैरव मंदिर परिसर में 4 इंच से 5 इंच और वैष्णो देवी भवन परिसर में 3 इंच से 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। केदारनाथ में जमी ढाई फीट बर्फउत्तराखंड में केदारनाथ धाम में बीते तीन दिन से लगातार बर्फबारी के चलते ढाई फीट तक बर्फ जम गई है। धाम में रात को तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा जा है। दोपहर का तापमान भी माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण वहां पुनर्निर्माण कार्यों में जुटे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के 250 और वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कपंनी के 50 श्रमिक गौरीकुंड वापस लौट आए हैं। अब वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कपंनी के सिर्फ 39 श्रमिक ही धाम में रह गए हैं। वायु सेना के मालवाहक हेलीकाप्टर चिनूक भी बीते मंगलवार को अपनी सेवाएं बंद चुका है। यह हेलीकाप्टर गौचर से भारी निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचा रहा था।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: धनोल्‍टी में सीजन का पहला हिमपात, बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद, आज ऐसा रहेगा मौसम