विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Winter In UP: यूपी के 20 जिलों में IMD का कोल्‍ड डे के लिए आरेंज और 30 जिलों में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 14 Jan 2023 08:23 AM (IST)

यूपी में दो द‍िन म‍िली राहत के बाद IMD ने फ‍िर प्रदेश के 20 जिलों में शीत दिन के लिए ...और पढ़ें

UP Weather Update Today कौशाम्‍बी में सुबह छाया घना कोहरा
UP Weather Update Today कौशाम्‍बी में सुबह छाया घना कोहरा

लखनऊ, जासं। UP Weather Update Today मौसम की करवट ने सुबह से ही आसमान साफ रखा और धूप निकलने से लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। दिनभर की धूप ने कोहरे और हवाओं का असर भी कम रखा। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से एक बार फिर से घने कोहरे के आसार हैं। सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार शनिवार से एक बार फिर तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट शुरू हो रही है। साथ ही पश्चिमी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से गलन का अहसास हो सकता है। शीत दिन की स्थिति भी बनेगी। ठंडी हवा और कोहरे से बचाव के लिए उपाय करने चाहिए।

इन जिलों में अलर्ट

कोहरे के अलर्ट के साथ 15 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तराई बेल्ट के जिलों और पूर्वांचल समेत 20 जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत बर्फीली हवाओं और घने कोहरे से बचाव के प्रति सावधानी के उपाय अपनाने जरूरी है। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर , मुरादाबाद, रामपुर , बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं।

घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी

इनके अलावा अन्य 30 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम खुलने से ज्यादातर जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 28.2 डिग्री और झांसी में 28 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सबसे कम तापमान गोरखपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।