Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चक्रवात 'यास' का झारखंड में तांडव, रांची में बने बाढ़ जैसे हालात, आज रात कमजोर पड़ सकता है तूफान

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Thu, 27 May 2021 01:36 PM (IST)

    Cyclonic storm YAAS Updates झारखंड में चक्रवात यास ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। इस तूफान के चलते रांची में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड पहुंचा 'यास' तूफान, यूपी-बिहार और राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Forecast: ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद भले ही चक्रवात 'यास' कमजोर हो गया है, लेकिन यह तूफान झारखंड तक पहुंच गया है। आधी रात के बाद चक्रवात ने झारखंड में प्रवेश किया है। हालांकि, झारखंड में घुसते ही चक्रवात की गति काफी धीमी हो गयी है।झारखंड में चक्रवात यास ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। इस तूफान के चलते रांची में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि बुधवार से यहां बारिश हो रही है। इसलिए यहां का रास्ता ब्लॉक हो गया है। हम यहां पिछले 30-35 साल से रह रहे हैं और जब भी भारी बारिश होती है तो यहां पानी भरता है।

    IMD वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने बताया कि इस तूफान के चलते आज रात और कल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। आज और कल के लिए झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। तूफान का प्रभाव अभी 36 घंटे रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 8: 30 पर जमशेदपुर के 75 किलोमीटर पश्चिम में है। अभी भी तीव्र है। झारखंड में कुछ जगहों पर हवा की गति 50-60 किलोमीटकर प्रति घंटे है। आज रात धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। इसका प्रभाव अभी कल रात तक रहेगा। उत्तर झारखंड में भारी से भारी बारिश होगी।

     

    उधर, बंगाल में भी यह तूफान कहर बरपाया है। पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के दीघा तटीय क्षेत्र में चक्रवात यास की वजह से कई दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। एक दुकानदार ने बताया, "दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान था वो सब पानी में खराब हो गया। इसके पहले जो भी चक्रवात आया उससे इतना नुकसान नहीं हुआ था।"

    अगले 12 घंटे में कमजोर पड़ सकता है यास तूफान- आइएमडी

    मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'यास' कमजोर हो रहा है। यह 26 मई को 23:30 बजे दक्षिण झारखंड और इससे सटे उत्तर आंतरिक ओडिशा पर केंद्रित था। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाने की संभावना है। ये तूफान 27 मई को 05:30 बजे दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास केंद्रित था। इसके उत्तर की ओर बढ़ने व कुछ घंटों में और अधिक कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

    कोलकाता में आज भी बारिश का अलर्ट

    बंगाल की खाड़ी से उटे चक्रवात तूफान ने बुधवार को ओडिशा-बंगाल के सीमवर्ती इलाकों में जमकर तबाही मचाई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Uttar Pradesh Weather News) 

    उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां पर कई इलाको में आज बारिश हो सकती है। यहां पर स्थित बरेली में टॉक्टे के बाद यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश का पुर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

    बिहार में आज से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    उधर, बिहार में भी यास तूफान का असर देखने को मिल सकता है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज से तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यहां पर बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों का जमघट लगा रहा।

    जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ

    स्काईमेट वेदर (Skymetweather.com) के मुताबिक, यास तूफान के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के निचले स्तरों पर स्थिर है, जिसके चलते उत्तर पूर्व भारत, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण राजस्थान के विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।