Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, कोहरे से विमान-ट्रेन प्रभावित; हिसार में शून्य तक पहुंचा पारा

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:51 PM (IST)

    पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना होता जाता है। हरियाणा के हिसार में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2018 के बाद इस तारीख का सबसे कम तापमान था। दिल्ली में इस मौसम का सबसे घना कोहरा रहा जिसकी वजह यातायात सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं।

    Hero Image
    दिल्ली में मौसम का सबसे घना कोहरा। (फोटो- एएनआई)

    जागरण टीम, नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना होता जाता है। हरियाणा के हिसार में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2018 के बाद इस तारीख का सबसे कम तापमान था। दिल्ली में इस मौसम का सबसे घना कोहरा रहा, जिसकी वजह यातायात सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोहरे के कारण 330 विमानों पर असर

    कोहरे के कारण 330 विमानों पर असर पड़ा। ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं। कोहरे व शीतलहर को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा रहेगा। शीतलहर से भी तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तेज हवाओं के कारण दिल्ली में पहाड़ी इलाकों जैसी ठंड पड़ रही है।

    हिसार में शून्य तक पहुंचा पारा

    हरियाणा में हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में आठ शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ेंः Delhi Weather Update: दिल्लीवाले रहें तैयार! अभी और कंपकंपाएगी ठंड; अगले दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट

    आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर शून्य

    दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह पांच बजे दृश्यता का स्तर शून्य तक पहुंच गया। रनवे विजुअल रेंज भी 125 से 200 मीटर ही रह गई। कोहरे का प्रभाव करीब 330 विमानों पर दिखा। करीब 100 विमान दो से तीन घंटे तक विलंब की जद में रहे। करीब 35 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रस्थान में विलंब हुआ। रियाद की उड़ान नौ घंटे और मास्को व ताशकंद की उड़ान सात घंटे विलंब से रवाना हुई। इससे यात्री परेशान रहे।

    कोहरे से 160 घरेलू उड़ानें प्रभावित

    करीब 160 घरेलू उड़ानों को विलंब का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की उड़ान नौ घंटे, देहरादून व पटना की उड़ान चार चार घंटे की देरी से रवाना हुई। श्रीनगर की उड़ान तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। आगमन वाले करीब 125 विमानों में विलंब की स्थिति रही।

    अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ से आने वाले विमान घंटों की देरी से आइजीआइ एयरपोर्ट पहुंचे। घने कोहरे एवं खराब दृश्यता के कारण दो फ्लाइटें पटना की बजाय दूसरे शहरों के हवाई अड्डे पर उतारी गईं। ट्रेनों की स्थिति भी यही रही। अधिकांश राजधानी एक्सप्रेस देरी से दिल्ली पहुंचीं। भुवनेश्वर और डिब्रूगढ़ राजधानी लगभग 11 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची। लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी 10 घंटे से ज्यादा विलंब से दिल्ली पहुंचीं। बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से दिल्ली पहुंची। आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 10 घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंचीं।

    यह भी पढ़ेंः IMD Weather Update: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-गांव के लोगों को मिलेगा मौसम का अपडेट

    यूपी के 26 जिलों में अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत 26 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घना कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो दिन ²श्यता 50 मीटर से 199 मीटर रहने की संभावना है। ठंड और घना कोहरा का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।