विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में मौसम होने वाला है कूल-कूल, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; पढ़ें ताजा अपडेट

Published: Fri, 12 Apr 2024 07:53 AM (IST)

Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी से सप्ताह के अंत में राहत मिलने की खबर है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सप्ताह के अंत में दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत
  2. पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश
  3. बिहार के 9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: इसबार गर्मी को लेकर बार-बार चेतावनी दी जा रही है। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इस झुलसाती गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी से सप्ताह के अंत में राहत मिलने की खबर है।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट बारिश के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी 13 से 15 अप्रैल के बीच आंधी- तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में लगातार दो दिनों से पारा 40 के पार रह रहा है। झुलसाने वाली गर्मी से दिल्लीवालों को राहत मिलने वाली है।  मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार हैं। दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: आज भी दिल्लीवासियों को झेलनी पड़ी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार के 9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी 

बिहार में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है।  बिहार में देर रात मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिल रहे संकेतों के आधार पर मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दक्षिणी भागों के नौ शहरों भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर व मुंगेर के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा व कुछ स्थानों वज्रपात व तेज हवा के प्रवाह को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार के 9 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, वज्रपात-गर्जन की भी चेतावनी; येलो अलर्ट जारी

गरज-चमक के साथ इन राज्यों में होगी बारिश 

मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर स्थित है। इसके प्रभाव में 10 से 13 अप्रैल 2024 के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।ऐसे में इस हफ्ते गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं। वहीं, 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी संभव है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।