यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार के 9 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, वज्रपात-गर्जन की भी चेतावनी; येलो अलर्ट जारी
Bihar Weather बिहार में इस बार लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। बेमौसम बारिश और आंधी देखने को ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में मौसम फिर से बिगड़ने के आसार हैं।
- बिहार के 9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: पटना समेत आसपास इलाकों में दिन भर तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। वहीं शाम ढलते ही मौसम में भारी बदलाव देखा गया। रात्रि के सवा 11 बजे के आसपास राजधानी में झोंके के साथ तेज हवा का प्रभाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
राजधानी में 25-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा के कारण लोगों ने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए। देर रात मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रडार पर मिल रहे संकेतों के आधार पर मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
9 शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश
Bihar News: इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए इन इलाकों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दक्षिणी भागों के नौ शहरों भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर व मुंगेर के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा व कुछ स्थानों वज्रपात व तेज हवा के प्रवाह को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। किसानों से सावधान रहने की अपील की गई है। शेष शहरों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।