विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Published: Fri, 12 Apr 2024 07:49 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। आने वाली 13 से 15 अप्रैल ...और पढ़ें

Himachal Weather Update: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज (File Photo)
Himachal Weather Update: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज (File Photo)

HighLights

  1. कल से आंधी के साथ वर्षा-ओलावृटि की चेतावनी
  2. 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी
  3. मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी

राज्य ब्यूरो, जागरण. शिमला। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ भारी वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि इस दौरान अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। भारी वर्षा के कारण नदी-नालों में अचानक पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। आंधी और ओलावृष्टि के कारण फलों और फसलों को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, जो सेब के लिए नुकसानदायक होगी।

शिमला के ऊपरी इलाकों में हुई हल्की बारिश

वहीं वीरवार को भी कई जगह आंधी और वर्षा के कारण सेब सहित अन्य फलदार पौधों में लगे फूल झड़ गए। इसके अलावा ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। चंबा में चार मिलीमीटर और मनाली में दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और निचले कुछ भागों में आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई है। वर्षा के कारण प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 132 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

तीन से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

वीरवार को हिमपात और वर्षा के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से 9.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू के से ओबाग में 9.7 डिग्री, नारकंडा में 6.4, रिकांगपिओ, कल्पा व भुंतर में पांच डिग्री सेल्सिसय की गिरावट दर्ज की गई। धर्मशाला, हमीरपुर और शिमला में भी तापमान में चार डिग्री सेल्सिसय की गिरावट आई है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

  • अप्रत्याशित रूप से बाढ़ या अतिप्रवाह हो सकता है। बिजली लाइनों या तारों से दूर रहें।
  • उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं। विद्युत उपकरणों को अनप्लग करें।
  • घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। यदि संभव हो तो यात्रा से बचें। पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
  • संभावित तूफान, बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए खुले इलाकों में जाने से बचें।

यह भी पढे़ं- Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश-बर्फबारी और ओले बनेंगे मुसीबत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।