विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश-बर्फबारी और ओले बनेंगे मुसीबत

Published: Thu, 11 Apr 2024 07:39 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होने जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि बर्फबारी-बारिश ...और पढ़ें

Himachal Weather Update: मरोहतांग व अन्य दर्रों में हिमपात, मनाली में हल्की वर्षा
Himachal Weather Update: मरोहतांग व अन्य दर्रों में हिमपात, मनाली में हल्की वर्षा

HighLights

  1. रोहतांग व अन्य दर्रों में हिमपात, मनाली में हल्की वर्षा
  2. आज से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ होगा अधिक प्रभावी
  3. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  4. अधिकांश क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तूफान व हल्की वर्षा की संभावना

राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व अन्य दर्रों में बुधवार को हिमपात हुआ। मनाली में दोपहर बाद हल्की वर्षा हुई। प्रदेश के अधिकांश भागों में गर्मी से कुछ राहत मिली और बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावी होगा। अधिकांश क्षेत्रों में 13 व 14 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में तूफान और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की अधिक संभावना है। कई स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। 

इस माह सभी सड़कें बहाल करेगा बीआरओ

वहीं, बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग में सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी -शिंकुला बहाल, लेह लद्दाख वाया कारगिल व जंस्कार मनाली से जुड़ा जागरण संवाददाता, मनाली : लाहुल-स्पीति में बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग दर्रों की बहाली का काम जारी है।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इस माह सभी सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य रखा है। शिंकुला में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस बार दिसंबर व जनवरी महीने में हिमपात न के बराबर हुआ लेकिन फरवरी व मार्च में भारी हिमपात होने से दर्रे अभी भी 10 फीट से अधिक बर्फ से ढके हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: मेरे मुख्यमंत्री रहते राज्यसभा की सीट ऐसे हारते तो मैं..., जयराम ठाकुर ने सुक्खू को लेकर कही ये बात

बीआरओ ने शिंकुला को बहाल कर लेह लद्दाख को वाया कारगिल व जंस्कार होते हुए मनाली से जोड़ दिया है। इस मार्ग में अभी छोटे वाहन ही चल रहे हैं लेकिन बीआरओ इसे दो तरफा वाहनों के लिए तैयार कर रहा है। बीआरओ मनाली बारालाचा लेह मार्ग बहाली के करीब पहुंच गया है। मनाली की ओर से डोजर बारालाचा दर्रा पार कर गए हैं जबकि लेह की ओर से बीआरओ की टीम सरचू पहुंच गई है।

15 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

स्पीति को लाहौल से जोड़ने की भी तैयारी चल रही है। बीआरओ स्पीति की ओर से कुंजम दर्रा पार कर गया है, जबकि लाहौल की ओर से भी कोकसर से आगे बढ़ गया है। बुधवार को दोपहर बाद फिर से रोहतांग समेत चोटियों में हिमपात हुआ। प्रदेश में दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 15 अप्रैल तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Himachal News: 'शिक्षा में ला रहे गुणात्मक सुधार, आत्मविश्वास के साथ करें पढ़ाई', CM सुक्खू ने बच्चों को दिए ये खास टिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।