Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग की भविष्यवाणी, सप्ताह भर दिल्ली को भिगोती रहेंगी फुहारें

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jun 2017 10:05 PM (IST)

    20 और 21 जून को राजधानी में तेज बारिश होने की संभावना है। स्काई मेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून से पहले की बारिश में चक्रवाती दबाव ...और पढ़ें

    Hero Image
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी, सप्ताह भर दिल्ली को भिगोती रहेंगी फुहारें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । राजधानी में इस साल आषाढ़ जमकर बरसेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मानसून से पहले ही बारिश अगले एक सप्ताह तक राजधानी को भिगो सकती है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि निर्धारित तिथि 28 जून से पहले ही राजधानी में मानसून आ सकता है। फिलहाल राजधानी में जो बारिश हो रही है वह प्री-मानसून बारिश है और यह जारी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20 और 21 जून को राजधानी में तेज बारिश होने की संभावना है। स्काई मेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून से पहले की बारिश में चक्रवाती दबाव व पश्चिमी विक्षोभ सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। बारिश के कारण राजधानी में सप्ताह भर अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में सामान्य से कमी दर्ज की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: मॉनसून के सीजन में गोवा लोगों की सबसे पसंदीदा जगह- सर्वे

    शनिवार को भी राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया। शनिवार को सुबह और शाम कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। दिन भर बादलों से लुकाछिपी करता सूरज नजर आया।

    राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग में मानक 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक रिज में 6.6, डीयू 6 और पूसा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

    राजधानी में आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 74 फीसद तथा न्यूनतम 63 फीसद दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।