विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: क्या इजरायल में हुए हमास के हमले में किसी भारतीय की गई जान? विदेश मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 12 Oct 2023 06:16 PM (GMT+05:30)

इजरायल और आतंकवादी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। गाजा पट्टी से हमास ने इजरायल को निशाना ...और पढ़ें

हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल (फोटो: रायटर)
हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. ऑपरेशन अजय के तहत चार्टर उड़ान आज देर शाम तेल अवीव पहुंचेगी
  2. विमान में 230 लोगों के सवार होने की उम्मीद

एएनआई, नई दिल्ली। इजरायल और आतंकवादी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। गाजा पट्टी से हमास ने इजरायल को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट हमले किए। हालांकि, इजरायल मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय से गुरुवार को स्पष्ट किया कि इजरायल में हमास के हमले में अबतक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

क्या कुछ बोले अरिंदम बागची?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को होने वाली साप्ताहित प्रेस वार्ता में इजरायल में हुए हमले के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान अरिंदम बागची से इजरायल में हमास के हमले में कथित तौर पर घायल हुई केरल की महिला को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा,

हमें इस मामले से अवगत है। वह अस्पताल में है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। हमने अबतक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं सुनी है।

यह भी पढ़ें: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके बेटे की पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल

निकासी अभियान

इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन अजय' के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इजरायल से वापस आने को इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है। उन्होंने बताया,

चार्टर उड़ान आज देर शाम तेल अवीव पहुंचेगी। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। हमारे पास सभी विकल्प हैं, लेकिन निकासी में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

सनद रहे कि भारतीय की तेल अवीव से सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन 'अजय' के तहत पहली चार्टर उड़ान आज रात वहां पहुंचेगी और कल सुबह इसके भारत लौटने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: इजरायल में फंसे 18 हजार भारतीय, Operation Ajay के तहत कब होगी वतन वापसी