विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो अरब डॉलर की चिप्स, मेगास्पीड और चीनी जासूसी का शक! 2025 में उठे सवालों से जेन्सेन हुआंग तक कैसे जुड़ी कड़ियां?

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 08:42 PM (IST)

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग आखिर चीनी जासूसी के शक के घेरे में ...और पढ़ें

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग चीनी जासूसी विवाद में घिरे

  2. एलिस हुआंग पर निजी संबंधों से गोपनीय जानकारी निकालने का आरोप

  3. मेगास्पीड कंपनी पर चीन को एआई चिप्स पहुंचाने का संदेह

गुरप्रीत चीमा, नई दिल्ली। क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल... दो ऐसे किरदार, जो कभी CIA और MI6 जैसी खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों एक नई दुनिया में हैं, जहां जंग देशों के बीच नहीं, बल्कि दो बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों के बीच है। उनका मिशन है एक बेहद गोपनीय प्रोडक्ट का फॉर्मूला हासिल करना। इस मिशन में हथियारों से दिमाग, भरोसे, रिश्तों और धोखे का ज्यादा इस्तेमाल होता है।

हॉलीवुड की फिल्म Duplicity (2009) की कहानी आज NVIDIA के CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी विवाद की याद दिलाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म में जासूसी का खेल पर्दे पर रचा गया है, जबकि हुआंग से जुड़ा मामला असल दुनिया में सुर्खियों में है।

WhatsApp Image 2026-11-10 at 2.47.19 PM
क्लेयर स्टैनविक और रे कोवल (सोर्स: फिल्म Duplicity के मुख्य किरदार, pluggedin.com)

दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ताकत देने वाली कंपनी NVIDIA के CEO इन दिनों एक ऐसे विवाद में घिरे हैं, जिसने कॉरपोरेट इंडस्ट्री से लेकर अमेरिका की खुफिया एजेंसियों तक हलचल मचा दी है। आरोप है कि चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी एक महिला ने जेन्सेन हुआंग के साथ निजी संबंधों का इस्तेमाल कर NVIDIA की संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश की।

कहानी में एक तरफ हैं जेन्सेन हुआंग, जिनके बनाए चिप्स के बिना AI की दुनिया की कल्पना करना मुश्किल है। दूसरी तरफ हैं एलिस हुआंग, एक चीनी कारोबारी महिला, जिनपर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को चीन के लिए काम करने का संदेह है।

Jensen Huang

और इन दोनों के बीच है सिंगापुर की एक कंपनी… मेगास्पीड! आरोप है कि एलिस हुआंग ने जेन्सेन के साथ अपने करीबी रिश्तों का इस्तेमाल कर NVIDIA की बिजनेस स्ट्रैटेजी और सेंसेटिव इन्फॉर्मेशन तक पहुंच बनाने की कोशिश की। 

लेकिन क्या यह सिर्फ एक प्रेम संबंध था या फिर एक बड़ी जासूसी साजिश ताकि दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी तक पहुंचा जा सके। The New York Times की 29 अक्टूबर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देखें तो शायद ऐसा ही कुछ था। जिसमें साफ लिखा है कि NVIDIA Chief Seen as Target of Chinese Spy Plot.

NVIDIA

दरअसल, यह पूरा मामला एक रिपोर्ट से नहीं है, अक्टूबर 2025 में भी New York Times ने सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की Activites पर कुछ सवाल उठाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं मेगास्पीड अमेरिकी पाबंदियों को दरकिनार कर NVIDIA की एडवांस AI चिप्स चीन तक पहुंचाने में मदद तो नहीं कर रही है।

कंपनी ने कथित तौर पर करीब दो अरब डॉलर के NVIDIA चिप्स हासिल किए थे। इसके बाद अक्टूबर 2026 में आई न्यूयॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट ने इस पूरे मामले में बिल्कुल नया टिव्स्ट ला दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशियल्स को शक था कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं और उन्होंने जेन्सेन हुआंग से नजदीकियां बढ़ाई थीं। आशंका है कि इस रिश्ते के जरिए NVIDIA की स्ट्रैटेजी, कंपनी की बिजनेस प्लानिंग और अमेरिकी सरकार के साथ चिप एक्सपोर्ट को लेकर चल रही बातचीत से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल की जा सकती थीं।

NVIDIA

अब बड़ी बात ये है कि इस रिपोर्ट में जेन्सेन और एलिस की मीटिंग्स, बिजनेस इवेंट्स में उनकी मौजूदगी और साथ की तस्वीरों का भी जिक्र किया गया। यानी एक तरफ मेगास्पीड के जरिए एडवांस चिप्स की सप्लाई को लेकर सवाल थे, तो दूसरी तरफ कंपनी के CEO तक पहुंच बनाने वाली एक महिला पर जासूसी के संदेह थे। 

हालांकि, रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का मतलब यह नहीं है कि जासूसी या गोपनीय जानकारी लीक होने की बात साबित हो चुकी है। 

मेगास्पीड और NVIDIA का आपस में लिंक क्या है?

  • सिंगापुर में रजिस्टर्ड मेगास्पीड एक क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनी है। यह NVIDIA की क्लाउड पार्टनर कंपनियों में शामिल है और ग्राहकों को कंपनी के एडवांस AI सिस्टम इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। 
  • इसके कारोबार का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि NVIDIA के H100 और GB200 जैसे चिप्स AI मॉडल को ट्रेन करने और बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेस करने में इस्तेमाल होते हैं।
  • अमेरिका ने चीन को ऐसे कई एडवांस चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि उसे डर है कि इनका इस्तेमाल चीन की सैन्य और तकनीकी क्षमता बढ़ाने में हो सकता है।
  • ऐसे में अगर कोई कंपनी इन चिप्स को किसी तीसरे देश के जरिए चीन तक पहुंचाती है, तो यह US एक्सपोर्ट नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेगास्पीड की शुरुआत 2015 में 7Road International नाम से हुई थी।
  • मार्च 2023 में इसका नाम बदलकर मेगास्पीड इंटरनेशनल कर दिया गया। कंपनी की मालिकाना संरचना में सिंगापुर की स्विफ्टडेटा का नाम सामने आता है।
  • Business Records के मुताबिक, मेगास्पीड की संपत्ति 2023 में करीब 3.3 करोड़ डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर हो गई। इसी दौरान कंपनी का Revenue शून्य से बढ़कर 29.4 करोड़ डॉलर पहुंच गया। 
  • कंपनी की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस हुआंग थीं, जिन्हें हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने करीब आठ महीने तक इस पोजिशन पर काम किया और अक्टूबर 2023 में ये रोल छोड़ दिया।
  • हालांकि, US Officials के संदेह और कंपनी की बिजनेस एक्टिविटी की इन्वेस्टिगेशन के बावजूद अब तक ऐसा कोई पुख्ता सबूत या ऑफिशियल निष्कर्ष सामने नहीं आया है कि मेगास्पीड ने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया है। 
Alice Huang
 

जेन्सेन हुआंग कौन हैं?

  • 1963 में ताइवान में जन्मे जेन्सेन बचपन में अमेरिका पहुंचे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1993 में दो अन्य सहयोगियों के साथ NVIDIA की स्थापना की। 
  • शुरुआत में कंपनी का फोकस कंप्यूटर गेम्स के लिए ग्राफिक्स चिप बनाने पर था। लेकिन समय के साथ यही GPU यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट AI की दुनिया की सबसे जरूरी तकनीकों में शामिल हो गए। 
  • आज जब ChatGPT जैसे AI मॉडल किसी सवाल का जवाब देते हैं तो इसके पीछे पावरफुल कंप्यूटिंग सिस्टम काम करते हैं। 

रिसा हेलर एक बार फिर चर्चा में क्यों?

जेन्सेन हुआंग और NVIDIA के लिए संकट के समय पब्लिक रिलेशन और इमेज मैनेजमेंट का काम करने वाली हेलर इंक नाम की कंपनी की संस्थापक रिसा हेलर हैं। यहां एक दिलचस्प बात है। रिसा हेलर का नाम पहले भी अमेरिका के चर्चित सेक्सटिंग विवादों में सामने आ चुका है। 

उनकी PR फर्म ने पूर्व अमेरिकी कांग्रेसमैन एंथनी वीनर जैसे चर्चित लोगों के संकट के समय मीडिया रणनीति संभालने का काम किया था। वीनर का नाम सेक्सटिंग स्कैंडल के कारण सुर्खियों में आया था। इसके अलावा हेलर की फर्म ने कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के निजी और सार्वजनिक विवादों में संकट प्रबंधन का काम किया है। 

एक साल पहले मेगास्पीड पर उठे सवाल

WIRED की 9 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग की टीम कम से कम अक्टूबर 2025 से हेलर की कंपनी के साथ काम कर रही थी। यानी एलिस हुआंग से जुड़ा विवाद सार्वजनिक रूप से बड़ा मुद्दा बनने से पहले ही हेलर की फर्म जेन्सेन के मामलों में शामिल थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में मेगास्पीड पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट आने के बाद NVIDIA के स्टाफ को डायरेक्ट किया गया था कि जेन्सेन से जुड़ी मीडिया पूछताछ में हेलर की फर्म को भी शामिल किया जाए।

NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का बयान

इस पूरे घटनाक्रम के बीच 8 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि जेन्सेन हुआंग को विदेशी जासूसों द्वारा निशाना बनाए जाने की खबरों की स्वतंत्र जांच की जाएगी। इस जांच की निगरानी Independent Directors की एक कमेटी करेगी। बाहरी Legal Experts भी जांच में उनकी मदद करेंगे। 

कंपनी ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उसके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि US की नेशनल सिक्योरिटी या NVIDIA के ट्रेड सीक्रेट से जुड़ी कोई जानकारी लीक हुई है। जेन्सेन हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। 

जेन्सेन का मेल चर्चा में क्यों आया?

इसी दिन जेन्सेन ने कंपनी के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसने इस विवाद को और बड़ा बना दिया। पहली बार हुआंग ने माना कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गलत किया। उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले से उनकी पत्नी और बच्चों को दुख पहुंचा है। इसके लिए उनके पास कोई एक्सक्यूज नहीं है। उन्होंने अपने परिवार, कर्मचारियों, बोर्ड मेंबर्स और शेयरहोल्डर्स से माफी मांगी।  

Mail Jensen

लेकिन US Politics में इस मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने जेन्सेन हुआंग को जवाब देने के लिए बुलाने का फैसला किया। 5 नवंबर को हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रायन मस्त, चीन से जुड़े मामलों की सेलेक्ट कमेटी के चेयरमैन जॉन मूलिनार और हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के चेयरमैन रिक क्रॉफर्ड ने जेन्सेन को एक पत्र लिखा। 

इसमें उनसे 18 नवंबर 2026 को बंद कमरे में होने वाली संयुक्त ब्रीफिंग में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। इस बैठक में तीन मुख्य सवालों पर जवाब मांगे जा सकते हैं। 

  • पहला: एलिस हुआंग के साथ जेन्सेन के संबंध किस तरह के थे और उन्हें एलिस के बारे में क्या जानकारी थी?
  • दूसरा: क्या एलिस को NVIDIA की बिजनेस स्ट्रेटेजी, चिप्स की सप्लाई या कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग से जुड़ी कोई सेंसेटिव जानकारी दी गई? 
  • तीसरा: NVIDIA के पास विदेशी खुफिया एजेंसियों की घुसपैठ रोकने के लिए किस तरह के सुरक्षा इंतजाम हैं?

ट्रंप ने कहा, 'He's Fine Person'

अब इस पूरे विवाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी काफी अहम है। ट्रंप का हाल ही में बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि वो एक अच्छे व्यक्ति हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जेन्सेन के पास अपनी बात रखने की कोई वजह या सफाई हो सकती है और उनकी बात सुनी जानी चाहिए। 

Huang Trump

कैसे हैं अमेरिका और चीन के रिश्ते?

लेकिन यहां एक और अहम कड़ी है, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ ट्रंप के रिश्ते। क्या हाल के दिनों में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है? हां, 24 सितंबर 2026 को शी जिनपिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे और व्हाइट हाउस में ट्रंप से उनकी मुलाकात हुई थी। इससे पहले मई 2026 में ट्रंप बीजिंग गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। 

यानी अमेरिका और चीन के बीच AI चिप्स, टेक और बिजनेस को लेकर तनाव के बावजूद दोनों देशों के शीर्ष नेता लगातार संपर्क में हैं। नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले APEC सम्मेलन के दौरान भी ट्रंप और शी की मुलाकात संभावित है। ऐसे समय में NVIDIA के CEO से जुड़ा यह विवाद दोनों देशों के बीच Technology में आगे निकलने की होड़ और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े सवाल और गंभीर हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- 'उन्हें नहीं पता था कि वह जासूस है', एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग का ट्रंप ने किया समर्थन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।