Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: इंदौर में डोमिनोज की महिला कर्मचारी को लड़कियों के ग्रुप ने सारेआम पीटा

    By Shashank Shekhar MishraEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2022 08:39 PM (IST)

    एमपी पुलिस से वीडियो में सभी हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस हिंसक वीडियो को स्थानीय गिरोह ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    Hero Image
    4 लड़कियों के समूह ने डोमिनोज की एक युवा कर्मचारी को सड़क पर बेरहमी से पीटा है। (फोटों- एएनआइ)

    इंदौर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक भयावह घटना सामने आई है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें 4 लड़कियों के समूह ने डोमिनोज की एक युवा कर्मचारी को सड़क पर बेरहमी से पीटा है। घटना का वीडियो अपलोड होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़की को दर्द से रोते देखा जा सकता है हालांकि मौके पर लोग जमा थे, लेकिन दर्द से कराह रही लड़की की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब पिज्जा कर्मचारी ने कहा है कि वह पुलिस को बुलाएगी, तो उन लड़कियों में से एक ने उसे यह कहते हुए मारा कि जाओ शिकायत दर्ज करो। कर्मचारी नंदिनी की पिटाई करने वाली चार लड़कियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला बाद में की गई शिकायत पर आधारित है। पुलिस ने कहा है कि वह आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    आरोपी लड़कियां एक स्थानीय गिरोह का हिस्सा हैं। मारपीट का वीडियो गैंग ने ही कथित तौर पर वायरल कर दिया था। यह घटना ट्विटर पर शेयर की गई। लोगों ने लड़की को गाली देने और इतनी बुरी तरह से पीटने के लिए महिलाओं के समूह की आलोचना की है। आखिरकार लड़की ने पास के एक घर में छिपकर खुद को बचाया।

    सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, कई लोगों ने एक निर्दोष महिला को पीटने और गाली देने वाली महिलाओं के समूह की आलोचना की और एमपी पुलिस से वीडियो में सभी हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    बताया जा रहा है कि इस हिंसक वीडियो को स्थानीय गिरोह ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कर्मचारी को बेरहमी से क्यों पीटा गया, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।