विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए सीएम, नितिन पटेल होंगे डिप्टी सीएम

By kishor joshiEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2016 06:49 PM (IST)

गांधीनगर भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में तय हुअा की विजय रुपानी राज्य के नए सीएम होंगे।

News Article Hero Image

अहमदाबाद (जेएनएन)। विजय रुपानी गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद से गुजरात के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे कयास खत्म हो गए हैं। शुक्रवार शाम गांधीनगर भाजपा दफ्तर में पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद रुपानी के नाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही अब तक सीएम की रेस में सबसे आगे माने जाने वाले नितिन पटेल को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

वहीं अपनी दावेदारी को लेकर नितिन पटेल ने कहा कि जो भी निर्णय बैठक में लिया जाएगा वो सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई रेस नहीं था। भाजपा कार्यकर्ताअों व पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पूरा करेंगे।

विधायक दल की बैठक में होगा गुजरात के नए CM का फैसला, शाह की अटकलें खारिज

इससे पहले गुरूवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बंगले पर दिनभर पार्टी नेताओं की बैठकों का दौर चला, राष्ट्रीय संगठन महासचिव वी सतीश, गुजरात भाजपा प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय रुपाणी, कैबिनेट मंत्री नितिन पटेल आदि नेताओं की बैठकों के दौर चले। उधर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी कमोबेश ये ही हाल रहा, प्रदेश महासचिव भरतसिंह परमार, के सी पटेल, पूर्व मंत्री गोरधन झडफिया, प्रवक्ता भरत पंडया आदि नेता विधायकों से चर्चा करने व सूचना पहुंचाने में जुटे रहे।

जानिए, कौन हैं विजय रुपानी?

आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपानी को गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है।गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष विजय रुपानी की संगठन में अच्छी पकड़ है। रुपानी राजकोट पश्चिम से विधायक हैं।उनके पास गुजरात सरकार में परिवहन, वॉटर सप्लाई और लेबर एंड एम्प्लॉय जैसे मंत्रालय भी हैं। आनंदीबेन के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में पार्टी का संगठन कमजोर हो रहा था। भाजपा की अंदरूनी उठापठक हाईकमान के पास जा रही थी। यही वजह थी कि संगठन को मजबूत बनाने के लिये विजय रुपानी को अध्यक्ष बनाया गया. हालांकि विजय रुपानी खुद सरकार में भी परिवहन मंत्री की भूमिका में हैं। ऐसे में सरकार चलाने का अनुभव भी उनके पास करीब एक साल का है।

कौन हैं नितिन पटेल

नितिन पटेल उत्तरी गुजरात के कड़वा पटेल नेता हैं और पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा उनके पास एक अच्छा-खासा प्रशासनिक अनुभव है। उनकी छवि जमीन से जुड़े नेता की रही है. 90 के दशक से ही वह लगातार मंत्री रहे हैं। अब तक सिर्फ एक बार 2002 में ही चुनाव हारे हैं। मौजूदा गुजरात कैबिनेट में उनकी पोजिशन नंबर 2 की थी और वह स्वास्थ्य मंत्री हैं। नीतिन पटेल को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आनंदीबेन पटेल दोनों का करीबी माना जाता है।

शुक्रवार को होगा गुजरात के नए सीएम का एलान