Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- महिला विधायकों पर विशेष नजर रखते हैं स्पीकर

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM (IST)

    राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि सदन में कांग्रेस विधायकों की तरफ दो अतिरिक्त कैमरे लगाकर जासूसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह महिला विधायकों को अपने विश्राम करने वाले कमरे (रेस्ट रूम) में बैठकर दोनों कैमरों से देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का केवल महिला विधायकों पर ज्यादा ध्यान है।

    Hero Image
    गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

     जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि सदन में कांग्रेस विधायकों की तरफ दो अतिरिक्त कैमरे लगाकर जासूसी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि वह महिला विधायकों को अपने विश्राम करने वाले कमरे (रेस्ट रूम) में बैठकर दोनों कैमरों से देखते हैं। वह देखते हैं कि महिला विधायक किस वेशभूषा में है, कैसे और किस अवस्था में बैठी हैं। विधानसभा अध्यक्ष का केवल महिला विधायकों पर ज्यादा ध्यान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति महिला विधायकों पर निगरानी रखने के लिए अपने विश्राम करने वाले कमरे में दोनों अतिरिक्त कैमरों का कनेक्शन करवाता है। यह शर्म की बात है।

    कहा कि हम एक, दो और तीन नंबर के नेताओं पर तो नजर है ही, लेकिन महिला विधायकों पर विशेष ध्यान है। जब यह मुद्दा गरमाया तो देवनानी ने अतिरिक्त कैमरों के तार अपने विश्राम करने वाले कैमरे से हटवा दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के विधायकों ने इस मुद्दे पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था।