विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: अनाथ लड़कियों को बेटी कहने पर भड़का जाकिर नाइक, मंच छोड़कर भागा; कहा- ये शादी के लायक

Published: Fri, 04 Oct 2024 06:38 PM (IST)

Zakir Naik भारत से भागा हुआ विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक अपने नफरती और उकसाने वाले भाषण के लिए जाना ...और पढ़ें

जाकिर नाइक को एनआईए ने वांटेड घोषित किया है और वह मलेशिया में रह रहा है। (File Image)
जाकिर नाइक को एनआईए ने वांटेड घोषित किया है और वह मलेशिया में रह रहा है। (File Image)

HighLights

  1. एनजीओ के कार्यक्रम में अनाथ बच्चियों को पुरस्कृत करने पहुंचा था जाकिर नाइक।
  2. कथित तौर पर उन्हें बेटी बुलाने से नाराज हो गया विवादित इस्लामिक प्रचारक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां से उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां वह कुछ अनाथ लड़कियों को बेटी बुलाने पर नाराज हो जाता है और मंच छोड़कर चला जाता है।

दरअसल, जाकिर को पाकिस्तान स्वीट होम नाम के एनजीओ की ओर से एक कार्यक्रम में बुलाया जाता है। इस कार्यक्रम में उसे अनाथ लड़कियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करना था, लेकिन जैसे ही लड़कियों को मंच पर सम्मान के लिए बुलाया गया, वह वहां से नाराज होकर चला गया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा  वीडियो

कथित रूप से उसे लड़कियों को बेटी बुलाए जाने पर आपत्ति थी। ब्रिटेन में रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इम्तियाज महमूद ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान में जाकिर नाइक एक अनाथालय में था। जब छोटी अनाथ लड़कियों को शील्ड लेने के लिए मंच पर बुलाया गया तो वह शील्ड दिए बिना ही मंच से चला गया।'

उन्होंने लिखा, 'उसका (जाकिर का) तर्क है कि ये छोटी लड़कियां विवाह योग्य उम्र की हैं, इसलिए मुस्लिम पुरुषों को उनसे संबंध नहीं रखना चाहिए। मोहम्मद ने 6 साल की लड़की से शादी की है। इसलिए ये छोटी लड़कियां उसके लिए विवाह योग्य उम्र की हैं।'

तुरंत मंच छोड़कर भागा

एनआईए की ओर से वांटेड घोषित किए गए जाकिर नाइक को इसके बाद मंच छोड़कर तुरंत वहां से जाते हुए देखा गया, जिससे वहां मौजूद लोग और लड़कियां उसे हैरान होकर देखती रहीं। इधर, जाकिर नाइक ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की। पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर वह सोमवार को पाकिस्तान पहुंचा। भारत ने जाकिर नाइक की पाकिस्तान यात्रा को निंदनीय बताया है।

भारत सरकार के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि भारतीय न्याय से भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया है। यह निराशाजनक और निंदनीय है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं है।' गौरतलब है कि भारत से भागने के बाद से जाकिर मलेशिया में रह रहा है।