विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: कर्नाटक में बस रोककर सीट पर नमाज पढ़ने लगा ड्राइवर, पैसेंजर्स ने की शिकायत; अब लिया जाएगा एक्शन

Published: Thu, 01 May 2025 10:32 AM (GMT+05:30)

कर्नाटक में राज्य परिवहन की एक बस के चालक ने नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ही बस रोक दी ...और पढ़ें

बस रोककर नमाज पढ़ने लगा ड्राइवर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
बस रोककर नमाज पढ़ने लगा ड्राइवर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. सरकारी बस के चालक ने बस रोककर सीट पर पढ़ी नमाज
  2. बस में मौजूद यात्रियों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
  3. वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने जांच के दिए आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में राज्य परिवहन की एक बस के चालक ने नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ही बस रोक दी और फिर सीट पर नमाज पढ़ने लगा। इस दौरान पैसेंजर्स ने बस ड्राइवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वो अब मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है।

वीडियो में व्यक्ति को बस की सीट पर बैठकर नमाज पढ़ते देखा जा सकता है। इस दौरान यातायात तेजी से गुजर रहा है। बस में कुछ पैसेंजर्स मौजूद थे, जो असहाय होकर यह सब देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

राज्य परिवहन निगम ने शुरू की जांच

घटना मंगलवार शाम को जावेरी के पास हुबली हावेरी मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्रियों ने इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने जांच शुरू कर दी है।

विभाग ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "सार्वजनिक सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ नियमों और विनियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होता है।"

'भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसलिए कार्रवाई है जरूरी'

अपने पत्र में मंत्री ने कहा, "भले ही सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन काम के वक्त को छोड़कर वो बाकी समय ऐसा कर सकते हैं। बस में यात्रियों के होने के बावजूद बीच रास्ते में बस रोककर नमाज अदा करना आपत्तिजनक है।"

उन्होंने कहा, "वायरल वीडियो की तत्काल जांच करने और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।"

'राजनीतिक हथियार के रूप में न हो इसका इस्तेमाल', जातिगत जनगणना पर RSS का बड़ा बयान