Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ, 54 सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:41 PM (IST)

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित 12 सांसदों को बुधवार को शपथ दिलाई। शपथ संसद भवन में दिलाई गई। शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता मनोज कुमार झा संजय यादव गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया सुभाष चंद्र हर्ष महाजन जीसी चंद्रशेखर एल मुरुगन अशोक सिंह चंद्रकांत हंडोरे मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं। इनका कार्यकाल तीन अप्रैल से शुरू हुआ है।

    Hero Image
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित 12 सांसदों को बुधवार को शपथ दिलाई।

    पीटीआई, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित 12 सांसदों को बुधवार को शपथ दिलाई। शपथ संसद भवन में दिलाई गई। शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंद्र, हर्ष महाजन, जीसी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनका कार्यकाल तीन अप्रैल से शुरू हुआ है। शपथ लेने वाले सांसदों में सात भाजपा, तीन कांग्रेस और दो राष्ट्रीय जनता दल के हैं। इनमें से तीन बिहार से, दो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से और एक-एक गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से हैं। राज्य सभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल दो और तीन अप्रैल को पूरा हो गया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner