Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने भारतीय नेवी के चीफ ऑफ मटीरियल का संभाला कार्यभार

    By Dhyanendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 01 Sep 2020 05:38 PM (IST)

    एडमिरल सरमा आईआईएससी बेंगलुरु से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट है और नेवल हायर कमांड के छात्र रहे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने भारतीय नेवी के चीफ ऑफ मटीरियल का संभाला कार्यभार

    नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय नौसेना के मटीरियल प्रमुख के रूप में वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने पदभार ग्रहण किया है। एडमिरल सरमा आईआईएससी बेंगलुरु से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट है और नेवल हायर कमांड के छात्र रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने करियर के दौरान एडमिरल सरमा ने साढ़े तीन दशकों में भारतीय नौसेना के जहाजों विंध्यगिरि, राणा, कृष्णा और मैसूर में विभिन्न क्षमताओं में सेवा की है। उन्होंने मुंबई और विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड्स और नई दिल्ली में मुख्यालय उन्नत सामरिक पोत कार्यक्रम (HQ ATVP) और नौसेना मुख्यालय में विविध और चुनौतीपूर्ण काम किया है। 

    इसके साथ ही एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में एडमिरल ने नौसेना मुख्यालय में मटीरियल (IT and Systems) के सहायक प्रमुख के रूप में कार्य किया है। 

    कई विभागों में नियंत्रक के रूप में किया है काम

    फ्लैग ऑफिसर के रूप में वाइस एडमिरल एसआर सरमा ने नौसेना मुख्यालय में सामग्री विभाग में सहायक प्रमुख, नौसेना पोतगाह, विशाखापट्टनम में एडमिरल अधीक्षक, मुख्य कर्मचारी अधिकारी (तकनीकी), मुख्यालय ईएनसी, विशाखापट्टनम में महानिदेशक नौसेना परियोजना, मुख्यालय एटीवीपी में कार्यक्रम निदेशक, और नौसेना मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण विभाग में नियंत्रक के रूप में काम किया है।

    वाइस एडमिरल एसआर सरमा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें 1994 में लेफ्टिनेंट वीके जैन स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया है।