Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी बने पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख, संभाला कार्यभार

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 05:30 AM (IST)

    वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र है। इन्होंने एक जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना ज्वाइन की थी। इससे पहले वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया। (Photo- Twitter)

    Hero Image
    वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी बने पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख (Photo- Twitter)

    नई दिल्ली, पीटीआई। वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह का स्थान लिया जो सेवा से सेवानिवृत्त हुए। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1985 में भारतीय नौसेना में हुए थे नियुक्त

    वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र रह चुके है। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ है।

    उन्होंने नौसेना के कई अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर काम किया। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों को भी संभाला है जिसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर, नेवल ऑपरेशंस के निदेशक, नई दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान शामिल हैं।

    रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर, उन्होंने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) के रूप में और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के रूप में भी कार्य किया।

    comedy show banner
    comedy show banner