विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशहूर फिल्मकार के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 03 Feb 2023 07:12 AM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 07:16 AM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्मकार के. विश्वनाथ के निधन पर ...और पढ़ें

मशहूर फिल्मकार के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन (सौजन्य: डीडी)
मशहूर फिल्मकार के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन (सौजन्य: डीडी)

हैदराबाद, पीटीआई। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्मकार कसीनाधुनी विश्वनाथ का गुरुवार की रात निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, के. विश्वनाथ बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे और उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार की आधी रात को अस्पताल में उनका निधन हो गया।

KCR ने जताया शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने विश्वनाथ के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी साझा की गई। 'कलातपस्वी' के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था।

फिल्मकार विश्वनाथ ने तेलुनु सिनेमा के साथ-साथ तमिल और हिंदी में भी खूब ख्याति बटोरी थी। उन्हें साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विश्वनाथ ने 1965 से 50 फिल्में बनाई हैं। वह तेलुगु फिल्म उद्योग के साथ-साथ तमिल और हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय रहे।

India-Russia Relations: UNSC में भारत के स्थायी सदस्यता का रूस करता है समर्थन, मित्र देश ने फिर दोहराई यह बात

पद्म श्री से किया गया था सम्मानित

साउंड आर्टिस्ट के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले विश्वनाथ ने 'शंकराभरणम', 'सागर संगमम', 'स्वाति मुत्यम', 'सप्तपदी', 'कामचोर', 'संजोग' और 'जाग उठा इंसान' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनको पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए) और लाइफटाइम अचीवमेंट समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

ऑस्ट्रेलिया में हुए खालिस्तानी चरमपंथ की घटनाओं को लेकर भारत सख्त, कहा- दोषियों को हों कड़ी सजा

Air Fares: 'हवाई किराये को नियंत्रित नहीं करती सरकार', वीके सिंह बोले- DGCA मासिक आधार पर करती है निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।