Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यह बेहद शर्मनाक'... कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर बोले आरिफ मोहम्मद खान; हमारी संस्कृति क्या है?

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 11:52 PM (IST)

    Kolkata Case कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बेहद शर्मनाक बताया। इससे पहले सीबीआई ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके रिश्तेदारों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। भाजपा ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    Hero Image
    केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। कोलकाता में प्रशिशु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कई ठिकानों पर छापेमारी भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 'बहुत सारे सुबूत हैं', आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI का दावा

    हमारी संस्कृति और इतिहास क्या है?

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराध हो रहे हैं। हमारी संस्कृति, हमारा इतिहास क्या है? चाहे वह ज्ञान हो, समृद्धि हो या शक्ति हो, हमने हमेशा इन्हें स्त्री के रूप में देखा है और इनका सम्मान किया है। फिर भी हम अपनी बहनों और बेटियों के साथ इस तरह के जघन्य व्यवहार को देखते हैं।

    सामाजिक चेतना पैदा करने की जरूरत

    आरिफ मोहम्मद ने कहा कि कठोर कानून अहम हैं, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण एक सामाजिक चेतना पैदा करना है जो महिलाओं के लिए सम्मान और आदर को बढ़ावा दे... यह देश, इसकी संस्कृति और इसका इतिहास इससे कहीं बेहतर व्यवहार का हकदार है। बता दें कि प्रशिक्षु डॉक्टर नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी।

    ममता को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे: मजूमदार

    उधर, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे और उन्हें गंगा नदी में विसर्जित करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस छात्र आंदोलन से डरी हुई है और लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मगर पश्चिम बंगाल का छात्र समुदाय जाग गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाकर राज्य के लोग उन्हें गंगा नदी में विसर्जित करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस में CJI के सवालों पर जवाब नहीं दे पाए ममता के वकील कपिल सिब्बल; शव मिलने से लेकर अब‍ तक कब क्‍या हुआ?