विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेक फेल होने के बावजूद 463 किलोमीटर तक चली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 04:28 PM (IST)

पिछले महीने एक खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक बिना ब्रेकिंग सिस्टम के दौड़ती रही, लोको पायलटों की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया गया।

खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली

खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली

HighLights

  1. खाली वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली

  2. लोको पायलटों की चेतावनियों को बार-बार नजरअंदाज किया गया

  3. दक्षिण पूर्व रेलवे ने गंभीर सुरक्षा चूक की जांच के आदेश दिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल अक्टूबर में एक खाली वंदे भारत ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम पूरी तरह फेल होने के बावजूद वह लगभग 463 किलोमीटर तक पटरी पर दौड़ती रही।

लोको पायलटों की बार-बार चेतावनी के बावजूद कोचों के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे। 24 अक्टूबर को हुई इस घटना में झारखंड के हटिया से उत्तर प्रदेश के झांसी तक मालगाड़ी के इंजन की मदद से खाली 'चेयर कार' ट्रेन को ले जाया जा रहा था।

इस गंभीर सुरक्षा चूक के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन ने सुरक्षा से जुड़ी कई खामियों की जांच के आदेश दे दिए हैं, जिनसे पूरे रेलवे परिचालन पर खतरा मंडरा सकता था।

वंदे भारत ट्रेन 463 किमी बिना ब्रेक के चली

पीटीआई के अनुसार, रेलवे कर्मचारी ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को इंजन को साथ ठीक से नहीं जोड़ पाए और उन्होंने क्रू की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को अपनी यात्रा जारी रखने दी गई।

यह घटना 11 नवंबर को असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना से कुछ दिन पहले हुई थी, जिसने रेलवे परिचालन में कथित लापरवाही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं।

लोको पायलटों की चेतावनी भी नजरअंदाज

7 नवंबर के एक आदेश में, SER जोन ने रांची के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को इस घटना की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया। आदेश के अनुसार, हटिया से रवाना होने के बाद लोको पायलट ने 'ब्रेक पावर टेस्ट' किया और पाया कि ब्रेकिंग सिस्टम बहुत ही खराब स्थिति में था।

रांची पहुंचने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को एक लिखित शिकायत दी, लेकिन ट्रेन को आगे जाने दिया गया। मुरी स्टेशन से ट्रेन को आगे ले जा रहे एक दूसरे लोको पायलट ने भी संबंधित कंट्रोलरों को सूचित किया कि ब्रेक पाइप (BP) का प्रेशर कम करके ब्रेक नहीं लगाए जा पा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिए जांच के आदेश 

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जब ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय (DDU) स्टेशन पहुंची, तब अधिकारियों ने रेक की जांच की। उन्होंने पाया कि सभी कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम को अलग (आइसोलेट) कर दिया गया था, जिससे वे काम नहीं कर रहे थे।

शुरुआती जांच में कोच और वैगन मेंटेनेंस स्टाफ, सेक्शन और ट्रैक्शन कंट्रोलर्स और ट्रेन क्रू की लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला कि मेंटेनेंस स्टाफ ट्रेन रवाना होने से पहले ब्रेकों की भौतिक जांच करने में विफल रहा, जबकि क्रू का वंदे भारत के ब्रेकिंग सिस्टम से अनजान होना भी इस चूक का एक कारण बना।

यह भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डिरेलमेंट के बाद 11 घंटे बाधित रहा प्लेटफार्म-7, वंदे भारत समेत 30 से अधिक ट्रेनें लेट

यह भी पढ़ें- असम में रेल हादसा, इंजन समेत पटरी से उतरे सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे; बचाव अभियान जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।