Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नीलाम हुआ अमजद अली का सरोद, पेस का रैकेट, बिंद्रा की राइफल

    By Edited By:
    Updated: Sun, 23 Feb 2014 06:44 PM (IST)

    लोकप्रिय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सहित 16 मशहूर भारतीयों की ओर से दान की गई 16 मशहूर चीजों की यहां धर्मार्थ कार्यो के लिए नीलामी की गई। इन दानकर्ताओं में जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अभिनव बिंद्रा, चा‌र्ल्स कोरिया, अमिताभ घोष, आमिर खान, आरके लक्ष्मण और रघु राय जैसी हस्तियां शामिल थी। 'द आइडिया ऑफ द इंडिया' नाम के इस नी

    मुंबई। लोकप्रिय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सहित 16 मशहूर भारतीयों की ओर से दान की गई 16 मशहूर चीजों की यहां धर्मार्थ कार्यो के लिए नीलामी की गई।

    इन दानकर्ताओं में जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अभिनव बिंद्रा, चा‌र्ल्स कोरिया, अमिताभ घोष, आमिर खान, आरके लक्ष्मण और रघु राय जैसी हस्तियां शामिल थी।

    'द आइडिया ऑफ द इंडिया' नाम के इस नीलामी कार्यक्रम का आयोजन अभिनेता राहुल बोस और उनके एनजीओ 'द फाउंडेशन' की ओर से किया गया था। 45 वर्षीय अभिनेता ने कहा, इन महान हस्तियों ने अपनी प्रतिभा व उदारता से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। शनिवार रात आयोजित नीलामी कार्यक्रम में महान कार्टूनिस्ट लक्ष्मण लंबे अरसे बाद किसी सार्वजनिक समारोह में दिखाई दिए। अमजद अली खान पत्नी और बेटे अमान के साथ आए थे। खान द्वारा हस्ताक्षरित सरोद 16 लाख रुपये में नीलाम हुआ। उन्होंने इसे वर्ष 1993 से 2013 के बीच इस्तेमाल किया था। शाम का सबसे यादगार पल वह था जब जावेद अख्तर ने लक्ष्मण के मूल कार्टून 'आम आदमी के छह दशक' के लिए बोली लगाई। इस नीलामी से धर्मार्थ कार्यो के लिए 1.74 करोड़ रुपये जुटाए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीलामी में रखी अन्य वस्तुएं

    - जावेद अख्तर की कविताएं

    - शबाना आजमी का स्वर्ण पदक

    - अभिनव बिंद्रा की ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के दौरान इस्तेमाल की गई राइफल (बीजिंग 2008)

    - लिएंडर पेस के हस्ताक्षर वाला रैकेट (14वां ग्रैंड स्लेम, अमेरिकी ओपन 2013)

    - रघु राय की मदर टेरेसा की प्रार्थना करते समय खींची गई तस्वीर

    पढ़े:

    लता को कांग्रेस की सलाह, शख्सियत का न हो दुरुपयोग

    दुनिया छोड़ गए अफ्रीका के गांधी

    अपने सपने को जिया है मैंने: मनोज कुमार