विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, युद्ध विराम समझौते के लिए राजी करना चाहता है अमेरिका

Published: Tue, 18 Mar 2025 09:45 PM (IST)

यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने के लिए प्रयास कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर ...और पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन। ( फोटो- रॉयटर्स)
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन। ( फोटो- रॉयटर्स)

एपी, वाशिंगटन। यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने के लिए प्रयास कर रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। समाचार लिखे जाने तक दोनों नेताओं के बीच वार्ता चल रही है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप- पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित बातचीत शुरू हो गई है। अमेरिकी प्रशासन पुतिन को 30 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है ताकि तीन साल से चल रहे रूस- यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

ट्रंप- पुतिन की वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पिछले सप्ताह यूक्रेनी अधिकारियों ने सऊदी अरब में विदेश मंत्री मार्को रूबियो की अध्यक्षता में हुई वार्ता के दौरान अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की थी। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को संदेह है कि पुतिन शांति के लिए तैयार होंगे, क्योंकि रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है।

ट्रंप ने पुतिन से बातचीत से पहले कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति से रूस के कब्जे में आए यूक्रेनी क्षेत्रों और जपोरीजिया के परमाणु बिजलीघर पर भी बात करेंगे। यूरोप का यह सबसे बड़ा बिजलीघर मार्च 2022 से रूस के कब्जे में है। इससे पहले दोनों नेताओं ने 12 फरवरी को टेलीफोन पर करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता की थी।

ट्रंप के विशेष दूत के रूप में स्टीव विटकाफ ने पिछले हफ्ते मास्को का दौरा किया था और राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की थी। इसे ट्रंप-पुतिन की वार्ता की तैयारी के तौर पर देखा गया था। विशेषज्ञों के अनुसार अगर दोनों नेताओं की मंगलवार को होने वाली वार्ता सफल रही तो वे निकट भविष्य में आमने-सामने की मुलाकात का कार्यक्रम भी निर्धारित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ग्राम प्रधानों की होगी बल्ले-बल्ले! प्रॉपर्टी और लाइसेंस टैक्स जैसे अधिकार देने का प्लान, आत्मनिर्भर बनेंगी ग्राम पंचायतें

यह भी पढ़ें: लंदन से आए पति के टुकड़े टुकड़े कर सीमेंट से ड्रम में जमाया, फिर घूमने चली गई शिमला; कैसे हुआ पर्दाफाश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।