कभी भारत को बताया था 'डेड इकोनमी', अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह
डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने कभी भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनमी' कहा था, अब अमेरिका को भारत की 7% विकास दर और कम ब्याज दरों से सीखने की सलाह दे रहे हैं।
-1795273455098_m.webp)
ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनमी' कहा था (डोनल्ड ट्रंप फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कभी भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनमी यानी मृत अर्थव्यवस्था बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उसी भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं।
महज 16 महीने में उनका नजरिया इस कदर बदल गया है कि अब वे भारत की सात प्रतिशत विकास दर का उदाहरण देकर अमेरिका को अपनी आर्थिक नीतियां सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।
ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनमी' कहा था
यू-टर्न लेने के लिए चर्चित ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिका को इससे सीखने की जरूरत है।एएनआइ के अनुसार, चीन में एपेक शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ऊंची ब्याज दरों पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका मजबूत आर्थिक आंकड़े पेश करता है, फेड ब्याज दरें बढ़ा देता है, जबकि विकास को गति देने के लिए दरें कम रखनी चाहिए।
ट्रंप के मुताबिक, ब्याज दरें कम होतीं तो अमेरिका की जीडीपी वृद्धि चार प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती थी। भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, भारत को देखिए।
वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। हमारी जीडीपी वृद्धि भी 14, 15 या शायद 20 प्रतिशत तक हो सकती है।
अमेरिका को भारत की कम ब्याज दरों से सीखने की सलाह
16 महीने में हुआ ट्रंप का हृदय परिवर्तन ट्रंप की ताजा टिप्पणी इसलिए भी दिलचस्प है कि 31 जुलाई, 2025 को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर उन्होंने भारत को डेड इकोनमी बताया था।
ट्रुथ सोशल पर लिखा था, मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे चाहें तो अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा सकते हैं।
भारत पर अधिक टैरिफ और व्यापारिक बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अंतरिम व्यापार समझौता नहीं होने पर भी नाराजगी जताई थी। भाजपा ने राहुल गांधी को घेराट्रंप की टिप्पणी पर भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया।
भाजपा नेता आशीष सूद ने एक्स पर लिखा कि दुनिया भारत के विकास का लोहा मान रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस देश की उपलब्धियों से आंखें मूंदे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और आर्थिक मजबूती का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप के बाद कौन होगा अमेरिका का राष्ट्रपति? वेंस और रूबियो के साथ रेस में शामिल हुआ तीसरा नाम
यह भी पढ़ें- 'भारत को देखो', कम ब्याज दरों को लेकर ट्रंप ने की इंडिया की तारीफ; अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर साधा निशाना