विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप के बाद कौन होगा अमेरिका का राष्ट्रपति? वेंस और रूबियो के साथ रेस में शामिल हुआ तीसरा नाम

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:52 PM (IST)

ट्रंप ने 2028 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर चर्चा करते हुए व्हाइट हाउस में बयान देते हुए वेंस और रूबियो के अलावा तीसरे व्यक्ति का नाम दौड़ में शामिल किया। 

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप ने 2028 राष्ट्रपति पद के लिए मिलर का नाम सुझाया।

  2. मिलर को वेंस और रूबियो से बेहतर बताया गया।

  3. मिलर ने ट्रंप के कार्यकाल की जमकर तारीफ की।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में 2028 में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं और इसे ही देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी में अपने उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

ट्रंप ने आज शुक्रवार को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की रेस में एक और दावेदार को शामिल कर दिया है। ट्रंप की ये बात सुनकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो हैरान रह गए।

ट्रंप ने बताया अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम

ट्रंप से जब 2028 के संभावित उम्मीदवार के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने मजाक में व्हाइट हाउस के सहयोगी स्टीफन मिलर से पूछा कि क्या वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

यह टिप्पणी ट्रंप की हालिया एशिया यात्रा पर आयोजित एक व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आई। इस मौके पर जेडी वेंस और रुबियो भी मौजूद थे, जिन्हें 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

Trump Stephen Miller

इस व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में मिलर ने ट्रंप के कार्यकाल की जमकर तारीफ की, जिसके बाद ट्रम्प ने वेंस और रुबियो की ओर इशारा करते हुए कहा, 'वह इन दोनों से बेहतर थे। क्या आप राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं?'

इस घटना ने इस बात को लेकर चल रही अटकलों में एक नया मोड़ ला दिया है कि ट्रंप के बाद कौन उनका उत्तराधिकारी बन सकता है।

मिलर ने की ट्रंप की तारीफ

मिलर को मंच पर बुलाने से पहले, ट्रम्प ने उन्हें इस कमरे में मौजूद दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया। इसके बाद मिलर ने ट्रंप के कामकाज का जोरदार बचाव करते हुए दावा किया कि किसी भी अन्य राष्ट्रपति ने दो साल में इतनी उपलब्धियां हासिल नहीं की हैं।

मिलर ने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में जो हासिल किया है, वह अमेरिकी इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की उपलब्धियों से कहीं अधिक है!'

मिलर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, 'अगले दो साल अमेरिकी इतिहास के सबसे बेहतरीन दो साल होने वाले हैं!' मिलर की यह टिप्पणी तब आई जब वेंस और रुबियो लगभग 90 मिनट तक चली इस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप के पीछे खड़े थे।

यह भी पढ़ें- ट्रंप-पुतिन की फ्रेंडशिप पर जेलेंस्की का वार, रूसी राष्ट्रपति को बताया- यूक्रेन का हत्यारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।