'भारत को देखो': कम ब्याज दरों को लेकर ट्रंप ने की इंडिया की तारीफ, अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर साधा निशाना
ट्रंप ने कहा अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची ब्याज दरें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं क्योंकि हमारा फेड बहुत ज्यादा राजनीतिक है।

कम ब्याज दरों को लेकर ट्रंप ने भारत की तारीफ की (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ट्रंप ने कहा भारत में ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 प्रतिशत है
ट्रंप बोले हमारी ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं क्योंकि हमारा फेड बहुत ज्यादा राजनीतिक है
एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर अपने देश के केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' पर तीखा हमला बोला है। एशिया दौरे से लौटने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक विकास दर की जमकर तारीफ की।
उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची ब्याज दरें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं क्योंकि हमारा फेड बहुत ज्यादा राजनीतिक है। वैसे, मैं इसके लिए चेयरमैन को दोष नहीं दे रहा हूं, मैं इस बात को दोष दे रहा हूं कि हमारा फेड बहुत ज्यादा राजनीतिक है।
आगे कहा कि जब भी हम अच्छे आंकड़े (अच्छे आर्थिक नतीजे) पेश करते हैं, तो वे ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। वे ऐसा एक खास मकसद से करते हैं। असल में इसका उल्टा होना चाहिए। एलन ग्रीनस्पैन एक बेहतरीन फेड चेयरमैन थे। जब अच्छे आंकड़े आते थे, तो वे ब्याज दरें कम कर देते थे। जब आपके आंकड़े अच्छे होते हैं, तो आपकी क्रेडिट स्थिति भी बेहतर होती है। हम ठीक इसका उल्टा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम ऐसा देश को बर्बाद करने के लिए कर रहे हैं। और जब हमारे पास इतने अच्छे आंकड़े हैं, तो हमें ब्याज दरें लगातार नहीं बढ़ानी चाहिए। हमें दरें कम करनी चाहिए क्योंकि हमारी क्रेडिट स्थिति बेहतर है।
आगे ट्रंप ने कहा कि तब हमारी जीडीपी चार प्रतिशत नहीं, बल्कि 15 या 20 प्रतिशत होती। मैं बहुत तेजी से कर्ज चुका देता। चीजें इसी तरह होनी चाहिए, लेकिन हम इसका उल्टा कर रहे हैं। अगर आप भारत को देखें, तो वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 प्रतिशत है। हमारी जीडीपी 14, 15, या शायद 20 प्रतिशत तक हो सकती थी।
VIDEO | Washington DC: US President Donald Trump praises India's low interest rates, slams US Fed for being 'political'. He says, “Interest rates are too high because we have a very political Fed. And I'm not blaming the chairman, by the way; I'm blaming the fact that we have a very political Fed. Whenever we announce good numbers, they raise interest rates. They do that for a reason. It should be the opposite. Alan Greenspan was a great Fed chairman. He would lower interest rates when you had good numbers. When you have good numbers, you have better credit. We do just the opposite. We do it to destroy the country. And when we have these great numbers that we have, you shouldn't keep raising rates. You should lower rates because we're a better credit. We'd have a GDP of 15 or 20 per cent, not 4 per cent. I would pay off the debt very rapidly. That's the way it should work, but we do it in reverse. If you look at India, they have low interest rates and a 7 per cent GDP. We'd have a 14, 15, maybe even a 20 per cent GDP.” (Source: White House YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।