Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Election 2020: जानिए कौन हैं कमला देवी हैरिस जिन्होंने की थी अनुच्छेद 370 हटाने की आलोचना

    By Vinay TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 12 Aug 2020 04:08 PM (IST)

    कमला हैरिस ने पूर्व में भी दिखाया है कि जब मुद्दों की बात होती है तो वह अपनी पार्टी की नीतियों से एक इंच भी टस से मस नहीं होती।

    US Election 2020: जानिए कौन हैं कमला देवी हैरिस जिन्होंने की थी अनुच्छेद 370 हटाने की आलोचना

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका में इस साल नवंबर माह में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अमेरिका में होने वाले उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस भी मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा नहीं है कि कमला हैरिस भारतीय मूल की है तो वो हमेशा भारतीय मूल के लोगों के लिए उनके हित की ही बात करती हैं। कमला हैरिस ने पूर्व में भी दिखाया है कि जब मुद्दों की बात होती है तो वह अपनी पार्टी की नीतियों से एक इंच भी टस से मस नहीं होती। एक बार तो वो भारतीय विदेश नीति नियामकों को फटकार भी लगा चुकी हैं। बीते साल ही जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो इसे उन्होंने ठीक नहीं बताया था। 

    कमला हैरिस का भारत से संबंध 

    कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह एक कैंसर शोधकर्ता थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया और उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं, जो फिलहाल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। जब हैरिस और उनकी छोटी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।

    कमला हैरिस दो बार कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल रह चुकी है। कमला देवी हैरिस को साउथ इंडियन खाना खास तौर पर पसंद है। उन्हें एक भारतीय मां की बेटी पर बेहद गर्व है और यही वजह है कि अपने राजनीतिक कैरियर के हर भाषण में वो अपनी मां श्यामला गोपालन का जिक्र करना नहीं भूलती। वह अपनी नाना-नानी (मां के परिवार) के भी काफी करीब रही हैं। वो तकरीबन हर वर्ष छुट्टियों में कमला व उनकी छोटी बहन माया हैरिस तमिलनाडु अपने ननिहाल आया करती थी। यही वजह है कि वो लगातार हिंदू मंदिरों में जाती रही हैं।  

    कमला की शिक्षा दीक्षा 

    कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है। इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं। हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में भी काम किया।

    उपराष्ट्रपति पद का टिकट पाने वाली पहली एशियाई अमेरिकी महिला 

    उपराष्ट्रपति पद का टिकट पाने वालीं कमला हैरिस पहली एशियाई-अमेरिकी हैं। वह डेमोक्रेट गेराल्डाइन फेरारो और रिपब्लिकन सारा पॉलिन के बाद एक प्रमुख पार्टी की पहली अफ्रीकी अमेरिकी और उस पद के लिए उम्मीदवारी करने वाली तीसरी महिला भी हैं। हालांकि पिछले साल तक कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की रेस में थीं मगर समर्थन नहीं मिल पाने की वजह से इस रेस से बाहर हो गई थीं।

    चुनाव जीतीं तो पद पर काबिज होने वाली पहली महिला होंगी कमला हैरिस 

    ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई अश्वेत महिला अमेरिका में किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। हैरिस पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना आइडियल बताती हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner