COVID-19 Vaccine Updates: लोगों को मिली 200.33 करोड़ से अधिक डोज, देश भर में बची हैं 8.84 करोड़ से अधिक खुराकें
देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस क्रम में केंद्र की ओर से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की खुराकें मुहैया कराई गई हैं जिसमें से अब भी 8 करोड़ से अधिक खुराकें इस्तेमाल के लिए बची हैं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Update on COVID-19 Vaccine Availability: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड-19 वैक्सीन के 200.33 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास 8.84 करोड़ डोज बचे हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है।
केंद्र सरकार देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने और लोगों को वैक्सीन के डोज लगाने की प्रक्रिया में गति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पहले ही इंफार्मेशन दी जाती है ताकि वे बेहतर प्लानिंग के साथ वैक्सीन लगाने का इंतजाम कर सकें और वैक्सीन की आपूर्ति उचित तरीके से हो सके। सभी के लिए वैक्सीन सहज उपलब्ध हो, इसके लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था।
केंद्र की ओर से अभियान में मिल रहा पूरा सहयोग
वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिए बढ़ाया गया है। इस अभियान में केंद्र की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मुफ्त ही देशभर में वैक्सीन के डोज भेजे जा रहे हैं। जारी आंकड़ों की मानें तो केंद्र की ओर से अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों (States/UTs) को कोरोना वैक्सीन के 193.53 करोड़ डोज मुहैया कराए जा चुके हैं। राष्ट्रव्यापी कोविड वैक्सीनेशन के तहत अब तक 200.33 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। बता दें कि देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत आयोजित 2,64,01,846 सेशन के दौरान वैक्सीन का पहला, दूसरा और बूस्टर डोज दिया गया।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 200.33 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं@MoHFW_INDIA
टेलीग्राम लिंक : https://t.co/47p4MRR8Oi pic.twitter.com/ad4lfQFAIB
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) July 19, 2022
किशोरों को मिल चुके 3.80 करोड़ से अधिक डोज
12-14 साल के आयुवर्ग में आने वाले किशोरों को 3.80 करोड़ से अधिक डोज दिए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 15, 528 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 25 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि 16,113 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले 24 घंटों के दौरान 16,935 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,43,654 हो गया है। वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की वर्तमान दर 98.47 फीसद है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.57 फीसद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।