अखिलेश ने बदले यूपी के आठ जिलों के नाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य के आठ जिलों के नाम बदल दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बसपा सरकार में भी कई जिलों के नाम बदल दिए गए थे और कुछ नए जिले भी बनाए गए थे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राज्य के आठ जिलों के नाम बदल दिए हैं। ये वे जिले हैं, जिनके नाम पहले मायावती सरकार में बदले गऐ थे।
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर का नाम बदलकर गौरीगंज कर दिया गया है। पहले इस जिले का नाम अमेठी था, जिसे मायावती सरकार ने बदल दिया था। काग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस जिले का नाम फिर से अमेठी करने की माग की थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।
अन्य जिलों में पंचशील नगर का नाम बदलकर हापुड़, ज्योतिबा फूले नगर का नाम अमरोहा, महामाया नगर का नाम हाथरस, काशीराम नगर का नाम कासगंज, रमाबाई नगर का नाम कानपुर देहात, प्रबुद्ध नगर का नाम शामली व भीमनगर का नाम बदलकर बहजोई कर दिया गया है। इन जिलों में ज्यादातर के नाम वही रखे गए हैं, जिन नामों से इन जिलों को पहले जाना जाता था।
बदले गए जिलों के नाम
पुराना नाम ----- नया नाम
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर ----- गौरीगंज
पंचशील नगर ----- हापुड़
ज्योतिबा फूले नगर ----- अमरोहा
महामाया नगर ----- हाथरस
काशीराम नगर ----- कासगंज
रमाबाई नगर ----- कानपुर देहात
प्रबुद्ध नगर ----- शामली
भीमनगर ----- बहजोई
लेकिन अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ नाम बदलने से जिलों की तस्वीर बदल जाएगी?
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर