विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Puja Khedkar: पूजा खेडकर से छिनी अफसरी, UPSC ने रद की उम्‍मीदवारी; सरकारी नौकरी के लिए हुईं अयोग्‍य

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Wed, 31 Jul 2024 03:54 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2024 05:30 PM (IST)

धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर पर संघ लोक ...और पढ़ें

विवादों में फंसी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर। फाइल फोटो।
विवादों में फंसी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर। फाइल फोटो।

HighLights

  1. पूजा खेडकर को नियमों के उल्लंघन में पाया गया है दोषीः UPSC
  2. भविष्य में किसी भी सरकारी परीक्षा में शामिल होने पर रोक

एजेंसी, नई दिल्ली। विवादों में फंसी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी को रद कर दिया है। इसके साथ आयोग ने पूजा को भविष्य में किसी भी सरकारी परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है।

दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई 

आयोग ने पूजा खेडकर पर यह कार्रवाई सभी दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद की है। उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन में दोषी पाया गया है। मालूम हो कि इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग ने संकेत दिए थे कि अगर पूजा खेडकर मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूजा खेडकर की जमानत अर्जी पर कल आ सकता है कोर्ट का फैसला

मालूम हो कि धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुना सकती है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर द्वारा दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

क्या है मामला?

2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी की सीएसई परीक्षा पास करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग कोटा का दुरुपयोग किया।

इस मामले में यूपीएससी ने खेड़कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उनके चयन को रद करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और उन्हें भविष्य में परीक्षाएं देने से भी रोक दिया है।

यह भी पढ़ेंः Pooja Khedkar: पूजा खेडकर की जमानत पर शाम तक होगा फैसला, पढ़ें कोर्ट में किसने क्या कहा?

IAS Pooja Khedkar: पूजा खेडकर के माता-पिता की शादी पर पुलिस ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला