Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिरूपति में अपने परिवार के साथ की श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 11:28 AM (IST)

    Nitin Gadkari Visits Tirupati केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार सुबह यहां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिन के शुरुआती घंटों में दर्शन किया। तिरुमाला मंदिर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिरूपति में की पूजा-अर्चना (फोटो-ANI)

    तिरूपति, एजेंसी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार सुबह यहां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिन के शुरुआती घंटों में दर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गडकरी ने अपने परिवार के साथ मंदिर में 'थोमला सेवा' में भी हिस्सा लिया। "थोमाला" का अर्थ है फूलों की माला। यह वह सेवा है जिसमें भगवान वेंकटेश्वर को सभी प्रकार के फूलों से सजाया जाता है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को रेनिगुंटा मंडल के कोथापलेम में पौधारोपण करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेड़ लगाने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।

    परिवार के साथ दर्शन करने का मिला सौभाग्य- नितिन गडकरी

    तिरुमाला मंदिर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

    उन्होंने कहा, मैंने भगवान श्री वेंकटेश्वर से प्रार्थना की कि वे मुझे अपने देश के लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें। श्री वेंकटेश्वर के आशीर्वाद से देश जल्द ही सबसे बड़े शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

    पेड़ लगाने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को रेनिगुंटा मंडल के कोथापलेम में पौधारोपण करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेड़ लगाने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के स्थायी और दीर्घकालिक प्रभाव के लिए लोगों से आगे आने और कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।