Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SSC अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने सुनाई खुशखबरी, भविष्य में 22 भारतीय भाषाओं में आयोजित होंगी परीक्षाएं

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:03 AM (IST)

    कर्मचारी चयन आयोग का लक्ष्य भविष्य में 22 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर इस वर्ष से एसएससी परीक्षाएं 13 भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। सिंह ने आगे कहा कि जेईई एनईईटी और यूजीसी परीक्षाएं भी 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं।

    Hero Image
    इस वर्ष से एसएससी परीक्षाएं 13 भाषाओं में आयोजित की जाएंगी: केंद्रीय मंत्री।(फोटो सोर्स: जागरण)

    नई दिल्ली, पीटीआई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का लक्ष्य भविष्य में 22 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना है। उन्होंने भारतीय भाषा उत्सव: प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सभी इच्छुक उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा: केंद्रीय मंत्री

    सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर इस वर्ष से एसएससी परीक्षाएं 13 भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। इसमें हिंदी एवं अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले, परीक्षार्थियों के पास परीक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

    जेईई, एनईईटी जैसी परीक्षा 12 भाषाओं में की जा रही आयोजित: जितेंद्र सिंह

    कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि 2014 से पहले अंग्रेजी का हिंदी में अनुवाद भी बहुत खराब तरीके से किया जाता था, जिससे कई छात्रों को नुकसान होता था। कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एसएससी का लक्ष्य संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी 22 भारतीय भाषाओं में प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करना है।

    सिंह ने आगे कहा कि जेईई, एनईईटी और यूजीसी परीक्षाएं भी 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police Constable Recruitment: दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका