Bharat Ratna: आडवाणी का जीवन त्याग-तप, समर्पण से भरा, शाह ने वरिष्ठम नेता को भारत रत्न दिए जाने पर जताई खुशी
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठम नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज यानी रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। शाह ने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के बाद कहा कि उनका जीवन भर राष्ट्रीय कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
पीटीआई, नई दिल्ली। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठम नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज यानी रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के बाद कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जीवन भर राष्ट्रीय कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहा है।
शाह ने खुशी जताई
भाजपा के संस्थापक सदस्य को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताते हुए शाह ने आगे कहा कि आडवाणी का जीवन "त्याग, दृढ़ता और समर्पण से भरा है और करोड़ों लोगों के लिए शक्ति और प्रेरणा का असीमित स्रोत है।"
भारत रत्न’ से सम्मानित किया गौरवशाली पल
उन्होंने कहा कि आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने पर हर्षित भी हूं और भावुक भी। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है।
आज इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी होने पर हर्षित भी हूँ और भावुक भी।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 31, 2024
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है। आडवाणी जी निःस्वार्थ भाव से जीवनपर्यंत देशहित के कार्यों और… pic.twitter.com/90f6PhjuF8
आडवाणी का जीवन त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण
शाह ने एक्स पर लिखा, "आडवाणी जीवन भर राष्ट्रीय कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित रहे। त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण उनका जीवन करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है।"
समारोह में आडवाणी के परिवार के सदस्य रहे मौजूद
राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकय्या नायडू अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस साल पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा
इस साल केंद्र सरकार ने पांच भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा की है। आडवाणी के अलावा चार लोगों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।