Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Budget 2023 Updates: बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- जल्द भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

Aam Budget 2023-24 Nirmala Sitharaman Speech Updates: निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 में 7 लाख की आय तक टैक्स छूट की घोषणा की। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत दी गई है।

By Mahen KhannaWed, 01 Feb 2023 07:08 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Nirmala Sitharaman BUDGET 2023-24 Speech: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने (Nirmala Sitharaman) आज देश का आम बजट (Aam Budget 2023) पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की।

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। बजट में घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।

अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा था। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉरपोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें थीं। 

यह भी पढ़ें- Budget 2023: बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बड़े ऐलान, किसको क्या मिला?

Union Budget 2023 India Updates In Hindi:

1 Feb 20237:04:56 PM
बजट गरीब और किसान विरोधी: सिद्धरमैया
blog images

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एलओपी सिद्धरमैया ने कहा , बजट गरीब और किसान विरोधी है। नरेगा के लिए फंड आवंटन में 29,000 करोड़ रुपये की कमी की गई है, जिसका मतलब है कि अतिरिक्त रोजगार सृजित नहीं होगा। सिद्धरमैया ने कहा कि उर्वरक सब्सिडी में 50,000 करोड़ रुपये की कमी आई है जिसका मतलब है कि किसानों का खर्च बढ़ाया जाएगा।

1 Feb 20237:00:54 PM
बजट में बेरोजगार लोगों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं: ममता बनर्जी
blog images

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, यह गरीब विरोधी बजट है न कि भविष्य के लिए। यह पूर्ण अवसरवादी बजट है। बढ़ती महंगाई के बीच आयकर से छूट का क्या फायदा है? बजट में बेरोजगार लोगों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।

1 Feb 20236:50:08 PM
रक्षा मंत्रालय का बजट पर बयान

रक्षा मंत्रालय उत्तरी सीमाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में सीमा सड़क संगठन (BRO) का पूंजीगत बजट 43 प्रतिशत बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 3,500 करोड़ रुपये था।

1 Feb 20236:37:06 PM
वृद्धि और विकास का विजन है यह बजट: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को वृद्धि और विकास का विजन बताया। सीएम ने कहा, इस बजट से गांवों में लोग, महिलाएं, अमीर या गरीब, सभी को फायदा होने वाला है। इससे 130 करोड़ भारतीय सशक्त होंगे हैं। मैं इस तरह के प्रगतिशील बजट बनाने के लिए पीएम मोदी और एफएम निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं।

/

1 Feb 20236:31:52 PM
भारत एक उज्ज्वल स्थान पर है: केंद्रीय रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बजट 2023 भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाएगा। उन्होंने कहा, जब दुनिया मुश्किलों से जूझ रही है तो भारत एक उज्ज्वल स्थान पर है। रेलवे के लिए 2,41,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मैं पीएम मोदी और एफएम सीतारमण को धन्यवाद देता हूं।

1 Feb 20236:25:24 PM
विपक्षी दल की बैठक

समान विचारधारा वाले विपक्षी दल कल सुबह 10 बजे विपक्ष के राज्यसभा कार्यालय में बैठक करेंगे। 
वहीं बजट सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक कल सीपीपी कार्यालय में होगी।

1 Feb 20236:17:43 PM
यह वृद्धि और विकास का बजट है: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, यह वृद्धि और विकास का बजट है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में, हमने कई कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन पीएम की दूरदर्शी नीतियों के कारण, हम हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों के पूर्व-कोविड स्तर पर वापस आ गए हैं।

/

1 Feb 20236:06:55 PM
इस बजट से होगा समावेशी विकास: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा, दुनिया का मानना है कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका देगा। लगभग हर सेक्टर ने इस बजट को बहुत ही संतुलित बजट के रूप में सराहा है। इसलिए अर्थशास्त्री इस बजट से खुश हैं, इस बजट की खूबसूरती यह है कि इससे समावेशी विकास होगा।

1 Feb 20236:00:10 PM
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य को यह बजट करेगा उज्जवल
blog images

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, यह बजट 140 करोड़ भारतीयों को छूएगा और उनके जीवन को बेहतर भविष्य के लिए प्रभावित करेगा और भारत को एक ऐसे देश के रूप में तैयार करेगा जो भारत को एक ऐसा देश बनाने की योजना पर काम कर रहा है जहां अर्थव्यवस्था के विकास के साथ हर कोई प्रगति कर रहा है।

1 Feb 20235:41:25 PM
यह बजट रेलवे यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
blog images

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, रेलवे के लिए 2.41 लाख करोड़ रुपये यह एक बड़ा बदलाव है और यह यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत 1275 स्‍टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन में भी सुधार होगा।

1 Feb 20235:29:56 PM
पंजाब के साथ अन्याय सही नहीं है- CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नई फसल पर कोई MSP नहीं दी गई। पराली जलाने की समस्या पर 1500 रुपए प्रति एकड़ केंद्र से मांगे गए थे। इसके अलावा अमृतसर, बठिंडा से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने को कहा गया है।

1 Feb 20235:12:36 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया
blog images

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, पहले पंजाब गणतंत्र दिवस से गायब था, अब पंजाब बजट से गायब है। एक सीमावर्ती राज्य के रूप में हमने बीएसएफ के उन्नयन, आधुनिकीकरण, ड्रोन विरोधी प्रणाली के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन बजट में कुछ भी नहीं कहा गया है।

1 Feb 20234:57:11 PM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
blog images

बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हम 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं।

1 Feb 20234:40:49 PM
डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर फोकस
blog images

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि हम एक भविष्यवादी फिनटेक क्षेत्र की ओर देख रहे हैं और लोगों को औद्योगिक क्रांति 4.0 के माध्यम से प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा।

1 Feb 20234:34:14 PM
सीतारमण ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, बजट में 4 चीजों पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस बजट में 4 चीजों पर जोर दिया गया है। सीतारमण ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, पर्यटन के लिए कार्य योजना, विश्वकर्मा (कारीगरों) के लिए पहल और हरित विकास पर बजट को केंद्रित रखा गया।

1 Feb 20234:14:04 PM
Budget 2023 अनिल विज ने बजट को बताया बेहतरीन

Budget 2023 हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मोदी सरकार के आम बजट की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट बहुत बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि टैक्स में जो राहत दी गई है उसका बहुत बड़ा फायदा होगा। 

1 Feb 20233:54:41 PM
चंद्रशेखर बोले- ये 'अमृत काल' का बजट है

केंद्रीय मंत्री आर चंद्रशेखर ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट अमृत काल का एक बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में 45 लाख करोड़ रुपये का खर्च है जिसमें से 13.3 लाख करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचे पर निवेश होना यह दिखाता है कि भारत एक आधुनिक बुनियादी ढांचे के रूप में विकसित होने जा रहा है।

1 Feb 20233:54:40 PM
चंद्रशेखर बोले- ये 'अमृत काल' का बजट है

केंद्रीय मंत्री आर चंद्रशेखर ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट अमृत काल का एक बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में 45 लाख करोड़ रुपये का खर्च है जिसमें से 13.3 लाख करोड़ रुपये का बुनियादी ढांचे पर निवेश होना यह दिखाता है कि भारत एक आधुनिक बुनियादी ढांचे के रूप में विकसित होने जा रहा है।

1 Feb 20233:42:23 PM
Budget 2023 आगामी विधानसभा चुनावों पर केंद्रित है बजटः मल्लिकार्जुन खरगे

Budget 2023 बजट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ये बजट केवल राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। बजट में गरीब लोगों के लिए और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है। 

1 Feb 20233:39:26 PM
Budget 2023 शिवराज बोले- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगा बजट
blog images

Budget 2023 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये बजट प्रधानमंत्री के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को फायदा होगा।

1 Feb 20233:09:37 PM
सबको साथ लेकर चलने वाला बजट- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी है। इस बजट में मध्यम वर्ग, जनजातीय वर्ग, रोजगार सृजन आदि की चिंता की गई है। यह बजट भारत के गरीब लोगों को समर्पित है। ये सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास, सबको साथ लेकर चलने वाला बजट है।

1 Feb 20233:04:57 PM
लोगों को सक्षम बनाने वाला बजट है- जेपी नड्डा

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है, यह गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है।

1 Feb 20233:03:09 PM
Budget पर केसी वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक भावना को संबोधित नहीं कर रहा है जो कि महंगाई और बेरोजगारी है। इसमें केवल फैंसी घोषणाएं थीं। जो पहले भी की गई थीं, लेकिन कार्यान्वयन के बारे में क्या? पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं।

1 Feb 20233:01:34 PM
Budget 2023 पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से मध्यम वर्ग की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चल रहा है कि उनमें कितना उत्साह है। वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था, उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है।

1 Feb 20232:43:28 PM
तेजस्वी यादव बोले- बजट निल बट्टे सन्नाटा

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बजट निल बट्टे सन्नाटा है। तेजस्वी ने कहा कि बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं है। राजद नेता ने कहा कि केंद्र में जितने बिहार के सांसद हैं उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए क्योंकि किसानों और रेलवे के लिए बजट में कुछ नहीं है। 

1 Feb 20232:38:36 PM
केजरीवाल बोले- बजट में दिल्ली के लोगों के साथ घोर अन्याय

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट में दिल्ली के लोगों के साथ घोर अन्याय होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज़्यादा इनकम टैक्स दिया, लेकिन केंद्र ने मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिये। 

1 Feb 20232:25:09 PM
PM Modi on BUDGET 2023 बजट ने विकसित भारत के संकल्प की नींव रखी

PM Modi on BUDGET 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। पीएम ने कहा कि ये बजट वंचितों को वरीयता देने का काम करेगा।

यह भी पढ़ेंः Budget 2023: पीएम मोदी की बजट पर पहली प्रतिक्रिया, बोले- पूरा होगा हर वर्ग का सपना

1 Feb 20232:16:11 PM
Budget 2023 पीएम मोदी बोलेः सभी वर्गों के सपनों को पूरा करेगा ये बजट
blog images

Budget 2023 पीएम मोदी ने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभदारी बताया। उन्होंने इसी के साथ निर्मला सीतारमण की पूरी टीम को बजट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को इस बजट से फायदा होगा।

1 Feb 20232:00:56 PM
महबूबा मुफ्ती ने बजट को बताया खराब

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बजट में आम लोगों को लाभ पहुंचाने के बजाय कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी को खत्म करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी के स्तर से ऊपर उठ गए थे, वे फिर से गरीबी के स्तर से नीचे आ गए हैं।

1 Feb 20231:52:10 PM
BUDGET 2023 बजट में अडानी के सारे हित पूरे करने की कोशिश की गईः कांग्रेस

Budget 2023 कांग्रेस नेता के सुरेश ने बजट को कॉरपोरेट समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में अडानी के सारे हित पूरे करने की कोशिश की गई है, लेकिन आम आदमी की उपेक्षा की गई है।

1 Feb 20231:47:34 PM
मनोहर लाल खट्टर बोलेः बजट से समाज के हर वर्ग को राहत

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बजट को क्रांतिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग को राहत मिली है। खट्टर ने कहा कि इनकम टैक्स की नई दरें आम लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेगा।

1 Feb 20231:39:04 PM
Live BUDGET स्मृति ईरानी बोलीं, बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा

Live BUDGET  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने Budget 2023 को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज की घोषणाओं के अनुसार बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मंत्री ने बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा को भी बढ़िया कदम बताया।

1 Feb 20231:32:04 PM
बजट ने भारत के अगले 25 सालों की नींव रखी: वीके सिंह
blog images

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि इस बजट में पिछले बजट को आधार बनाकर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने देश के अगले 25 सालों की नींव रखने का काम किया है।

1 Feb 20231:28:54 PM
BUDGET 2023 बजट अमृतकाल का रोडमैप: प्रह्लाद पटेल

BUDGET 2023 केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि सरकार का यह बजट अमृतकाल का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत और तेजी से विकास करेगा।

1 Feb 20231:20:32 PM
शशि थरूर बोले- मनरेगा, महंगाई का कोई जिक्र नहीं
blog images

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बजट में कुछ अच्छी चीजें हैं लेकिन मनरेगा, गरीब ग्रामीण श्रम, रोजगार और महंगाई का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ बुनियादी सवालों के जवाब बजट में नहीं दिए गए।

1 Feb 20231:17:45 PM
BUDGET 2023 डिफेंस बजट को 5.94 लाख करोड़ आवंटित

BUDGET 2023  डिफेंस बजट को सरकार ने बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रक्षा मंत्रालय को 5.94 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

1 Feb 20231:11:14 PM
लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरः कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। उन्होंने कहा कि टैक्स में किसी भी तरह की कटौती अच्छा कदम है। कार्ति ने कहा कि लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है।

1 Feb 20231:08:33 PM
BUDGET 2023 फारूक अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की

BUDGET 2023 जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को मदद दी गई है, सबको कुछ न कुछ दिया गया है। 

1 Feb 20231:04:05 PM
BUDGET 2023 LED टीवी सस्ते होंगे

BUDGET 2023 बजट में लीथियम आयन बैटरी बनाने वाली मशीनरी के आयात पर ड्यूटी कम की गई। वहीं, टीवी पैनल के ओपन सेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटकर 2.5 प्रतिशत हुई, जिससे एलईडी टीवी सस्ते होंगे।

1 Feb 202312:52:36 PM
BUDGET 2023 LIVE Updates बजट से शेयर बाजार खुश, सेंसेक्स में 1100 अंक से ज्यादा की तेजी

 BUDGET 2023 LIVE Updates बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 1,133 अंक की तेजी के साथ 60,682 अंक पर चल रहा है।

1 Feb 202312:32:39 PM
New TAX Slab BUDGET 2023, नया टैक्स स्लैब जारी

New TAX Slab BUDGET 2023 बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने नए टैक्स स्लैब की घोषणा की है।

0- 3 लाख - कोई टैक्स नहीं

3-6 लाख - 5 फीसद टैक्स
6-9 लाख - 10 फीसद टैक्स
9-12 लाख - 15 फीसद टैक्स
12-15 लाख - 20 फीसद टैक्स
15 लाख से ज्यादा की इनकम पर 30 फीसद टैक्स
1 Feb 202312:28:07 PM
BUDGET 2023 on Income Tax आयकर छूट का दायरा बढ़ा, 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं

BUDGET 2023 on Income Tax  बजट में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी गई है। 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं। आयकर छूट का दायरा बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें- Budget 2023: मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, अब सात लाख की इनकम पर नहीं देना होगा कोई टैक्स

1 Feb 202312:17:53 PM
बजट में जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। इसी के साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी , कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।

1 Feb 202312:12:27 PM
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खुला पिटारा

सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।

1 Feb 202312:09:27 PM
BUDGET 2023 For Womens महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

1 Feb 202312:07:41 PM
युवाओं के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना की घोषणा

सीतारमण ने 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा की है।

1 Feb 202312:03:59 PM
पहचान पत्र को अपडेट करने में अब नहीं आएगी मुश्किलें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, नियामकों और विनियमित संस्थाओं द्वारा बनाए गए व्यक्तियों की पहचान पत्र के समाधान और अद्यतन के लिए एक-स्टॉप समाधान डिजीलॉकर सेवा की स्थापना की जाएगी।

1 Feb 202311:58:11 AM
LIVE BUDGET 2023 किसानों के लिए बजट में- 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता दी जाएगी
blog images

LIVE BUDGET 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। सीतारमण ने कहा कि 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

1 Feb 202311:55:05 AM
नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा

नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे को बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

1 Feb 202311:53:30 AM
BUDGET 2023 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे नवीनीकृत किए जाएंगे- सीतारमण

BUDGET 2023  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को नवीनीकृत किया जाएगा।

1 Feb 202311:48:22 AM
राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

1 Feb 202311:48:18 AM
राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

1 Feb 202311:44:37 AM
PAN होगा पहचान पत्र
blog images

PAN को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

1 Feb 202311:43:21 AM
रेलवे का कायापलट होगा

वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। कई नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

1 Feb 202311:37:16 AM
BUDGET 2023 PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ेगा

BUDGET 2023 बजट में सरकार ने PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को रहने के तेजी से घर आवंटित करेंगे।

1 Feb 202311:35:45 AM
वित्त मंत्री ने 57 नए नर्सिंग कॉलेजों की घोषणा की

वित्त मंत्री ने 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा की।

1 Feb 202311:32:16 AM
Budget 2023 जनजातीय समूहों के लिए बड़ी घोषणा

Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

1 Feb 202311:30:55 AM
Budget 2023 परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

1 Feb 202311:27:51 AM
भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान पर बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा।

1 Feb 202311:26:00 AM
Aam Budget 2023 कृषि कर्ज लक्ष्य 20 लाख करोड़ किया जाएगा

Aam Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

1 Feb 202311:22:22 AM
Budget 2023 Speech कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए बनेगा कृषि कोष

Budget 2023 Speech  वित्त मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। 

1 Feb 202311:21:02 AM
Budget 2023 पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा
Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं। 
1 Feb 202311:16:50 AM
Budget 2023 मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर होगा काम- सीतारमण
blog images

सीतारमण ने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर के साथ एक टेक्नोलॉजी-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। सबका साथ, सबका प्रयास के माध्यम से इस जनभागीदारी को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

1 Feb 202311:15:08 AM
Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की प्राथमिकताएं बताईं

Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2023-24 में मेरी सरकार की प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र होगा।

1 Feb 202311:13:22 AM
Budget 2023 वित्त मंत्री बोलीं- दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा
blog images

Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा है। चालू वर्ष के लिए हमारी वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर 7.0% अनुमानित है। यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

1 Feb 202311:11:53 AM
COVID महामारी में भी सरकार ने बड़े कदम उठाए- सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि COVID महामारी के दौरान हमने सुनिश्चित किया कि 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना के साथ कोई भी भूखा न रहे।

1 Feb 202311:10:20 AM
प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़ी- निर्मला सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ा है।

1 Feb 202311:08:23 AM
Budget 2023 विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की बड़ी भूमिका

Budget 2023 वित्त मंत्री  निर्मला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस समय में भारत की G20 अध्यक्षता हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर देती है।

1 Feb 202311:07:26 AM
Budget 2023 वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, बोलीं- गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई

 Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और दुनिया में एक चमकता सितारा है।

1 Feb 202310:57:16 AM
Budget 2023 कांग्रेस नेता के सुरेश का सरकार पर हमला

Budget 2023 कांग्रेस के चीफ व्हिप के सुरेश ने कहा कि हमें नहीं लगता कि यह सरकार वेतनभोगी लोगों को कोई रियायत दे रही है। सुरेश ने कहा कि मोदी सरकार केवल आंखों में धूल झोंकने का काम करती है और यही काम इस बजट में होगा।

1 Feb 202310:53:27 AM
Budget 2023 बजट से पहले मल्लिकार्जुन खरगे की पहली प्रतिक्रिया
blog images

Budget 2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजट से पहले अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे बजट देखने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया देंगे। खरगे ने कहा कि बिना बजट देखे अंदाजे पर बोलना गलत होगा। 

1 Feb 202310:50:07 AM
Live Budget 2023 बजट गरीब और मध्यम वर्ग के पक्ष में होगा - जोशी

Live Budget 2023 संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस बार के बजट को गरीब और मध्यम वर्ग के पक्ष में होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बजट सबसे अच्छा बजट होगा। जोशी ने कहा कि दुनिया भारत के मॉडल को स्वीकार कर रही है। भारत आगे बढ़ रहा है और आर्थिक विकास देख रहा है। 

1 Feb 202310:47:52 AM
Live Budget 2023 बजट की प्रतियां संसद लाई गईं
blog images

Live Budget 2023 बजट की प्रतियां संसद लाई गई हैं। बजट की प्रतियां संसद पहुंचते ही उसकी खोजी कुत्तों के जरिए सुरक्षा जांच की गई। निर्मला 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं।

1 Feb 202310:38:30 AM
Aam Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं

Aam Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना पांचवां बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंची गई हैं। निर्मला के साथ उनकी पूरी टीम साथ हैं। बजट के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

#WATCH | Delhi: Copies of #UnionBudget2023 arrive at the Parliament. pic.twitter.com/lkmcKrIRpu

— ANI (@ANI) February 1, 2023
1 Feb 202310:31:02 AM
Budget 2023-24 Live Updates: अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी कैबिनेट बैठक में शामिल
blog images

Budget 2023-24 Live Updates: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी भी बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।

1 Feb 202310:26:55 AM
Budget 2023-24 Live Updates पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू

Budget 2023-24 Live Updates बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसद में शुरू हो गई है। कैबिनेट द्वारा बजट 2023 को मंजूरी दिए जाने के बाद वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।

1 Feb 202310:08:55 AM
Budget 2023 संसद भवन पहुंची Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं। वह सुबह 11 बजे 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी।

#WATCH | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the #UnionBudget2023 in the Parliament at 11 am pic.twitter.com/vLq9AAGQHJ

— ANI (@ANI) February 1, 2023
1 Feb 20239:56:28 AM
Budget 2023 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंची वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंचीं। वह सुबह 11 बजे बजट 2023-24 पेश करेंगी।

#WATCH | Finance Minister Nirmala Sitharaman proceeds to Parliament to attend the Union Cabinet meeting chaired by PM Modi. She will present the Budget 2023-24 at 11am pic.twitter.com/4GsOEtw9qb

— ANI (@ANI) February 1, 2023
1 Feb 20239:47:51 AM
Budget 2023-24 Live Updates बजट से टेक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीदें

 Budget 2023-24 Live Updates बजट 2023 से टेक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीदें है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार टेक्सपेयर्स को राहत दे सकती है और इंवेस्टमेंट में इजाफा करने ले लिए बड़ा फैसला ले सकती है।

1 Feb 20239:43:23 AM
Budget 2023-24 Live Updates

Budget 2023-24 Live Updates बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक जारी है। सेंसेक्स आज लगातार बढ़ता दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 500 अंक की बढ़ोतरी के साथ 60, 000 से ऊपर कारोबार कर रहा है।

1 Feb 20239:30:22 AM
Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की
blog images

Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला के साथ राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

1 Feb 20239:19:55 AM
Budget Live Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में रौनक
blog images

Budget Live Updates: आज बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है। सरकार के इस बजट से लोगों के साथ बाजार के निवेशकों को भी बड़ी उम्मीदें है। इसी के चलते सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा बढ़ा है।

1 Feb 20239:12:34 AM
Budget Live रियल एस्टेट को बजट से काफी उम्मीदें

Budget Live मोदी सरकार के आम बजट 2023 से रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ी उम्मीदें हैं। जानकारों का मानना है कि सरकार इस बार हर व्यक्ति को घर देने का सपना पूरा करने के लिए रियल एस्टेट को बढ़ा बूस्ट दे सकती है।

यह भी पढ़ें - Real Estate Budget 2023: रियल एस्टेट सेक्टर को भी बजट से उम्मीदें, वित्त मंत्री ने पिछले साल किये थे ये एलान

1 Feb 20239:04:59 AM
Budget Live Updates निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना
blog images

Budget Live Updates निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकलकर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं। निर्मला 11 बजे आम बजट पेश करेंगी।

1 Feb 20238:54:16 AM
Budget 2023 वित्त मंत्री राष्ट्रपति मुर्मु से करेंगी मुलाकात, 10 बजे कैबिनेट मीटिंग

Budget 2023 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में वित्त मंत्रालय से निकलकर राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात करेंगी। बजट 2023 को पेश करने से पहले 10 बजे मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी।  

1 Feb 20238:42:07 AM
UnionBudget2023 निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची

 UnionBudget2023 निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। मंत्री थोड़ी देर में यहां से निकलकर सदन जाएंगी। लोकसभा में 11 बजे बजट पेश किया जाएगा।

#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से पहले वित्त मंत्रालय पहुंचीं।

आज वे संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी।#Budget2023 pic.twitter.com/GbtJLuAwF8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
1 Feb 20238:39:32 AM
Union Budget 2023 वित्त राज्य मंत्री भागवत वित्त मंत्रालय पहुंचे

Union Budget 2023 वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। कराड ने कहा कि देश ने कोविड से अच्छी रिकवरी की है और आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। 

1 Feb 20238:32:47 AM
Budget 2023-24 Live Updates निर्मला सीतारमण रेलवे के लिए कर सकती हैं बड़ा एलान
blog images

Budget 2023-24 Live Updates वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रेलवे को लेकर बड़े एलान कर सकती हैं। माना जा रहा है कि मंत्री देशभर में 300 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन की घोषणा कर सकती हैं। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Rail Budget 2023: वंदे भारत, हाइड्रोजन पावर ट्रेनें... वित्त मंत्री देंगी रेलवे सेक्टर से जुड़ी बड़ी सौगात?

1 Feb 20238:24:36 AM
Budget 2023 वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बजट से पहले की पूजा
blog images

Budget 2023 वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने केंद्रीय बजट 2023 के पेश होने से पहले पूजा अर्चना की। 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

1 Feb 20238:18:47 AM
Budget 2023 आत्मनिर्भर भारत पर सरकार का फोकस रहेगा जारी

Budget 2023 Updates मोदी सरकार ने हमेशा से आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बड़े प्लेटफार्म पर वोकल फोर लोकल की बात की है। इस बजट में भी सरकार आत्मनिर्भर भारत पर अपना फोकस बढ़ा सकती है।

1 Feb 20238:13:49 AM
Budget 2023 Live आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी भारत के विकास की झलक

 Budget 2023 Live बजट से पहले बीते दिन आए आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने भारत के विकास की झलक पेश की। वित्तमंत्री द्वारा जारी सर्वे के अनुसार देश की आर्थिक विकास दर इस वित्त वर्ष में 8.4 फीसद रह सकती है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में 7.8 यह फीसद रहा।

1 Feb 20238:05:00 AM
Budget 2023 Live Updates सरकार से 80C का दायरा बढ़ाने की उम्मीद
blog images

 Budget 2023 Live Updates मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में आम लोगों को बड़ी राहते दे सकती हैं। सरकार द्वारा  80C का दायरा बढ़ाने की उम्मीद है, इससे मिडिल क्लास इन्वेसटमेंट कर ज्यादा सेविंग कर सकेगा।

1 Feb 20237:55:11 AM
Budget 2023-24 Live Updates सीतारमण आज मिडिल क्लास को दे सकती हैं खुशखबरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट 2023 में मिडिल क्लास को खुशखबरी दे सकती हैं। वित्त मंत्री से उनके पांचवे आम बजट में टैक्स छूट को लेकर काफी उम्मीदें हैं। सरकार इनकम टैक्स का दायरा बढ़ा सकती है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us