Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Telangana News: हैदराबाद में भूलक्ष्मी मंदिर में तोड़ी मूर्ति, घटना के विरोध में नारेबाजी; पुलिस ने दो को दबोचा

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 03:50 PM (IST)

    हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा के भूलक्ष्मी मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में लोगों ने नारेबाजी की। स्थानीय पार्षद और उसके लोगों पर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Hero Image
    घटनास्थल पर नारेबाजी करती लोगों की भीड़। (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित भूलक्ष्मी मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया और मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना सोमवार की रात की है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। घटना संतोष नगर थाना क्षेत्र की है। उधर, घटना के विरोध में भारी भीड़ मंदिर में जुटी। लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। मामले की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय पार्षद पर आरोप लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में 'रावण' की एंट्री, जेजेपी और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन, 70-20 पर बनी बात; दुष्यंत चौटाला का एलान

    डीसीपी बोले- जांच अभी जारी है

    साउथ ईस्ट डीसीपी कांति लाल पाटिल ने कहा कि घटना सोमवार की रात 11:30 से 12 बजे के बीच की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक व्यक्ति मुख्य रूप से जिम्मेदार है। प्रारंभिक जांच में दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच अभी जारी है। डीसीपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ा जाएगा। फिलहाल हमले के पीछे राजनीतिक मकसद का कोई सबूत नहीं मिला है।

    भाजपा नेता का आरोप- पांच बार हुआ हमला

    भाजपा भाग्य नगर जिला अध्यक्ष समरेड्डी सुरेन्द्र रेड्डी ने बताया कि यह घटना चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र के रक्षापुरम कॉलोनी में स्थित भूलक्ष्मी मंदिर की है। मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। स्थानीय पार्षद और उनके लोगों ने यह कृत्य किया है। यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले पांच सालों से ऐसा हो रहा है। इस मंदिर पर पांच बार हमला हो चुका है।

    पुलिस ने नहीं की गश्त

    भाजपा नेता ने कहा कि दो साल पहले भी विनायक मंडप में ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा कि यह मंदिर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 50 वर्ग गज की दूरी पर है। यहां पुलिस नियमित गश्त करती है, लेकिन आज कोई गश्त नहीं हुई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वे मुख्य अपराधी नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-हरियाणा और जम्मू समेत पांच राज्यों में BSP लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने की घोषणा