लोगों को आपस में लड़वाने का काम करते हैं पवार
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को शरद पवार पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को आपस में लड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की पीठ में छूरा भोंका था।
ठाणे। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को शरद पवार पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को आपस में लड़वाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की पीठ में छूरा भोंका था।
उद्धव नवी मुंबई और औरंगाबाद में 22 अप्रैल को होने वाले निकाय चुनावों के लिए सेना-भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग बताएं कि पवार के राजनीतिक अनुभव से लोगों को किस तरह लाभ मिला है?
राकांपा ने बाल ठाकरे की पीठ में किस छूरा भोंका था इसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। नवी मुंबई से राकांपा के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गणेश नाइक पर हमला करते हुए शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, हमने एक को (नारायण राणे को उपचुनाव में शिवसेना ने बांद्रा पूर्वी में हराया है।) दफना दिया है और होने वाले चुनावों में दूसरे (नाइक) को दफनाएंगे। उद्धव ने कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष अशोक चह्वाण पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि यदि चह्वाण आदर्श बना सकते हैं तो वे सिर पर बोझ ढोने वालों और गंदी बस्ती में रहने वालों के आवास की समस्या को क्यों नहीं सुलझा सकते हैं? उल्लेखनीय है कि आदर्श हाउसिंग घोटाले में नाम आने के बाद चह्वाण को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद इस्तीफा देना पड़ा था। नवी मुंबई के 111 वार्डो के लिए सेना 68 और भाजपा 43 सीटों पर लड़ रही है जबकि राकांपा और कांग्रेस में समझौता नहीं हो पाया है।