विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UAE Temple Photos: UAE में पीएम मोदी ने पहले हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन, भव्यता ऐसी कि आपका मन मोह लेंगी तस्वीरें

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 14 Feb 2024 11:41 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले मंदिर का उद्घाटन किया इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच स्वामीनारायण ...और पढ़ें

UAE में पीएम मोदी पहले हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन। (फोटो, एक्स)
UAE में पीएम मोदी पहले हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. पीएम ने हल्के गुलाबी रंग की रेशमी धोती और कुर्ता पहना था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले मंदिर का उद्घाटन किया, इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच स्वामीनारायण संप्रदाय के आध्यात्मिक नेता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की भूमि ने इस मंदिर के उद्घाटन के साथ ही मानवता के इतिहास में सुनहरा अध्याय लिखा है।

आइए हम आपको मंदिर के भव्य उद्घाटन की तस्वीरें दिखाते हैं...

मंदिर उद्घाटन समारोह में स्वामी ईश्वरचरणदास ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर में आरती की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा यमुना की पूजा के बाद मंदिर का उद्घाटन किया।

हल्के गुलाबी रंग की रेशमी धोती और कुर्ता, स्लीवलेस जैकेट और स्टोल पहने प्रधानमंत्री ने 'वैश्विक आरती' में भाग लिया।

मंदिर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है।

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मंदिर प्रांगण में ग्रुप फोटो खिंचवाई।

पीएम ने कहा अब मेरे दोस्त ब्रह्मविहारि स्वामी कह रहे थे कि मोदी सबसे बड़े पुजारी हैं, मुझे नहीं पता कि मुझमें मंदिर के पुजारी की योग्यता है या नहीं, लेकिन मुझे गर्व है कि मैं मां भारती का पुजारी हूं।

पीएम मोदी ने विभिन्न धर्मों के लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने यहां पहले मंदिर के निर्माण में योगदान दिया।

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, भव्य मंदिर का निर्माण शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों में वर्णित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार किया गया है। यह पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वहां भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन किया।

स्वामीनारायण मंदिर के पुजारियों क साथ प्रधानमंत्री मोदी ने हल्के और खुशनुमा पल बिताए।

ये भी पढ़ें: Bharat Band 2024: किसान आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद क्यों? जानें किसने किया है देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।