विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

South Goa: पुल से संगुएम नदी में गिरी कार, 2 साल के मासूम सहित एक की डूबने से मौत

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 01 Aug 2023 10:42 AM (IST)

दक्षिण गोवा में एक पुल से कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।इसमें 2 साल का मासूम भी ...और पढ़ें

South Goa: पुल से संगुएम नदी में गिरी कार, 2 साल के मासूम सहित एक की डूबने से मौत
South Goa: पुल से संगुएम नदी में गिरी कार, 2 साल के मासूम सहित एक की डूबने से मौत

HighLights

  1. दक्षिण गोवा के संगुएम नदी में गिरी एक कार
  2. हादसे में मां और 2 साल के बेटे की मौके पर मौत
  3. कार चालक लापता, तलाश अभियान जारी

पणजी, एजेंसी। South Goa Accident: दक्षिण गोवा के संगुएम में तारिपांतो में एक पुल से कार नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दो साल के लड़के सहित एक की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

कार चालक लापता, तलाश जारी

कर्चोरम फायर स्टेशन के कर्मियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि सोमवार शाम को हुई घटना के बाद लापता हुए कार चालक की तलाश आज सुबह फिर से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया की, 'कल रात हमने तीसरे व्यक्ति की तलाश करने की कोशिश की जो कार चला रहा था। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब सुबह से ही हमने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

मां और बेटे का मिला शव

इस हादसे के तुरंत बाद मां और उसके दो साल के बेटे के शव को बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से नदी के तल से निकाले जाने के बाद उनके शव कार में पाए गए थे।