Tamil Nadu: प्रवासी कामगारों पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पीड़ित और आरोपी व्यक्ति एक साथ करते थे काम
Tamil Nadu News पश्चिम बंगाल के कई प्रवासी कामगारों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित और आरोपी व्यक्ति एक साथ एक निर्माण स्थल पर काम करते थे।

इरोड (तमिलनाडु), एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कई प्रवासी कामगारों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
2 प्रवासी श्रमिकों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार
तमिलनाडु में दो लोगों को कथित रूप से पश्चिम बंगाल से आए कई प्रवासी कामगारों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि तीनों ने सोमवार रात उस समय हमला किया जब वे एक दुकान की ओर जा रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
पीड़ित और आरोपी व्यक्ति एक साथ एक निर्माण स्थल पर काम करते थे। बंगलापुदुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य की तलाश कर रही है जो तब से फरार है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी श्रमिक से उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी वीडियो बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं- CM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'कुछ लोग फर्जी वीडियो बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उत्तर भारत के भाजपा नेता गलत इरादे से ऐसा कर रहे हैं। अगर आप नोटिस करेंगे तो आप समझ सकते हैं कि यह मेरे उस बयान के बाद किया गया, जिसमें मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन की बात की थी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।