त्रिपुरा में दरिंदगी, मंदिर से लौट रही लड़की से चलती कार में गैंगरेप; दो आरोपी गिरफ्तार
रात करीब 10 बजे जब तीनों युवक-युवती वापस लौट रहे थे तब काकराबन चेकगेट पर पुलिस ने उन्हें रोका। पूछताछ के दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसके बाद तीनों को आरके पुर महिला थाने लाया गया। पीड़िता के परिवार की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा के गोमती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उदयपुर रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों ने अपनी पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गुरुवार शाम अपने दो पड़ोसियों के साथ त्रिपुरेश्वरी मंदिर गई थी। मंदिर से लौटते समय दोनों युवक उसे कार में उदयपुर रेलवे स्टेशन की ओर ले गए। रास्ते में ही कार के अंदर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों की पहचान मिथुन देबनाथ और बावर देबबर्मा के रूप में हुई है। दोनों महारानी इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।
चेकगेट पर पीड़िता ने बताई आपबीती
रात करीब 10 बजे जब तीनों युवक-युवती वापस लौट रहे थे, तब काकराबन चेकगेट पर पुलिस ने उन्हें रोका। पूछताछ के दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसके बाद तीनों को आरके पुर महिला थाने लाया गया। पीड़िता के परिवार की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस
आरके पुर महिल थाने की प्रभारी निबा सिन्हा ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कार की फॉरेंसिक जांच करवाई गई है। पीड़िता को कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।