विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tripura Election: त्रिपुरा में गरजे अमित शाह, बोले- BJP के डर से कट्टर दुश्मन लेफ्ट और कांग्रेस कर रहे इलू-इलू

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Sun, 12 Feb 2023 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 01:58 PM (IST)

त्रिपुरा विधानसभा को लेकर बीजेपी ने काफी तैयारियां की है। बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने हाल ही में राज्य के जनसभा रैलियों को संबोधित किया है। अमित शाह का यह त्रिपुरा का दूसरा दौरा है।

गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को कर रहे संबोधित
गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में चुनावी रैलियों को कर रहे संबोधित

अगरतला, पीटीआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर बरसे। उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि त्रिपुरा में अब भाजपा के काम का असर दिखने लगा है और इसलिए वाम और कांग्रेस डरे हुए हैं। 

उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को किया संबोधित

उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला लेफ्ट अब लोगों को ठगने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।" इससे पहले आज सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।  

एक सप्ताह में दूसरा दौरा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह एक सप्ताह में राज्य का दूसरा दौरा है। उन्होंने 6 फरवरी को दक्षिणी त्रिपुरा के खोवाई जिले और संतिरबाजार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। उस दौरान गृह मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और मोथा पार्टी तीनों मिले हुए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो सामने से मिले हैं, लेकिन मोथा टेबल के नीचे से इनसे मिली हुई है।

16 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें, त्रिपुरा में बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल करने की काफी तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने राज्य में जनसभाएं की हैं। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके बाद तीनों जगह की मतगणना 2 मार्च को होगी।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, लेफ्ट-कांग्रेस को बताया दो धारी तलवार; सतर्क रहने की दी नसीहत

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में चुनाव जीतने पर लेफ्ट के नेता को CM बनाएगी कांग्रेस, पार्टी ने खोले पत्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।