विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tripura: नशे में धुत यात्री ने हवा में विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की, गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 22 Sep 2023 09:41 AM (IST)

गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (21 सितंबर) को एक शख्स ने हवा में उड़ान का ...और पढ़ें

यात्री ने हवा में विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यात्री ने हवा में विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी- पुलिस
  2. यात्रियों ने शख्स को गेट खोलने से रोका

अगरतला, एजेंसी। गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार (21 सितंबर) को एक सिरफिरे यात्री ने हवा में उड़ान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की। शख्स की इस हरकत से यात्री घबरा गए। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी यात्री की पहचान पश्चिमी त्रिपुरा के जिरानिया के बिस्वजीत देबाथ (41) के रूप में हुई है। उसे फ्लाइट के उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने कहा, "गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे नशे में धुत एक यात्री ने हवा में इमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश की। हालांकि, अन्य यात्रियों ने उसकी इस हरकत को रोका और विरोध किया। विमान अगरतला में सुरक्षित लैंड कर गया।"

वहीं, पुलिस ने कहा कि विमान का इंमरजेंसी दरवाजा खोलने की कोशिश करने वाला यात्री अवसाद से पीड़ित है और वह विमान से कूदना चाहता था।

यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे के रनवे से 15 मील की दूरी पर उड़ान भर रहा था। सहायक महानिरीक्षक (AIG), कानून एवं व्यवस्था, ज्योतिषम्न दास चौधरी ने कहा कि दूसरों के जीवन को खतरे में डालने की कोशिश करने के लिए यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए यात्री से पूछताछ की जाएगी और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: आज लैंडर और रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO, इस कारण सो रहे थे दोनों