Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती को मिला पद्म श्री, अवार्ड लेने पहुंची फोक डांसर ने अनोखे अंदाज में किया राष्ट्रपति का अभिवादन, देखें VIDEO

    By Nitin AroraEdited By:
    Updated: Wed, 10 Nov 2021 11:39 AM (IST)

    समारोह के दौरान सुर्खियां बटोरते हुए ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना ने राष्ट्रपति का पुरस्कार ग्रहण करते हुए जिस अंदाज में अभिवादन किया उसे देखकर दरबार हाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    ट्रांसजेंडर मंजम्मा जोगती को मिला पद्म श्री, पुरस्कार लेने पहुंची फोक डांसर ने अनोखे अंदाज में किया राष्ट्रपति का अभिवादन

    नई दिल्ली, एजेंसी। जोगम्मा विरासत की ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना मंजम्मा जोगती को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की ओर से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जोगती, कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में 2021 के नागरिक अलंकरण समारोह- I में पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे हैं। इनमें से 29 पुरस्कार विजेता महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं। मंजम्मा जोगती ने पुरस्कार लेते जाते वक्त राष्ट्रपति का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया या ऐसा कह लें कि उनकी नजर उतारी। समारोह के दौरान सुर्खियां बटोरते हुए ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना ने राष्ट्रपति का पुरस्कार ग्रहण करते हुए जिस अंदाज में अभिवादन किया, उसे देखकर दरबार हाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बता दें कि पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। बता दें कि अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है। असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए 'पद्म भूषण' उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है। वहीं पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।