विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Rain: मोरबी में नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 लोगों को बचाया गया; सात की तलाश जारी

Published: Mon, 26 Aug 2024 10:14 AM (IST)

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है। पुल पार करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। ट्राली में ...और पढ़ें

गुजरात में भारी बारिश, मोरबी में बड़ा हादसा
गुजरात में भारी बारिश, मोरबी में बड़ा हादसा

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है। इसी बीच, मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, 17 लोगों सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली एक पुल से गुजर रहा था। पानी होने के कारण ट्रॉली नदी में गिर गई।

सात लोग लापता

नदी में ट्रॉली के गिरने से 17 लोग उसमें डूब गए। तुरंत बचान अभियान चला गया। इस दौरान 10 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि सात लोग अभी भी लापता है।

गुजरात के कलेक्टर केबी झावेरी ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर बहुत सारा पानी बह रहा था। एक ट्रैक्टर उस सड़क से गुजर रहा था और पानी के तेज बहाव के कारण ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पर करीब 17 लोग थे। 10 लोगों को बचा लिया गया है।