Move to Jagran APP

Top News 8 February 2023: संसद में सभापति की इस बात पर हंस पड़े पीएम मोदी, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

Top News आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। राज्सभा में बुधवार को पूरा सदन सांसदों के ठहाकों से गूंज उठा। तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। (जागरण ग्राफिक्स)

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh RajputWed, 08 Feb 2023 03:52 PM (IST)
Top News 8 February 2023: संसद में सभापति की इस बात पर हंस पड़े पीएम मोदी, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें
बुधवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बुधवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। राज्सभा में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अदाणी के मुद्दे पर सरकार को घेरते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में अडानी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था।

आज की टॅाप 05 खबरें

1- सभापति की इस बात पर हंस पड़े पीएम मोदी

संसद में विपक्षी दल अडानी समूह को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार पर जोरदार हमला बोला। संसद में गहमा-गहमी के बीच कुछ हल्के फुल्के पल भी नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर

2- जयराम रमेश ने लगाया बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में अडानी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं, अब कांग्रेस ने लोकसभा की कार्यवाही से राहुल गांधी का भाषण हटाने का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3- Turkiye-Syria Earthquake: भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या हुई 8 हजार

तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर-

4- महंगाई पर फिर चला आरबीआई का चाबुक, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

RBI ने नई मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। एमपीसी ने अपनी बैठक में एक बार फिर दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। रेपो रेट में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बढ़ी हुई दरों का ऐलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर-

5- भारतीय सेना में 135 ग्रुप सी पदों की भर्ती

भारतीय थल सेना के एचक्यू 22 के अंतर्गत ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। सेना द्वारा इस भर्ती के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार में प्रकाशित किया जाएगा। थल सेना में ग्रुप सी के जिन पदों पर भर्ती जानी हैं उनमें एमटीएस (सफाईवाला), एमटीएस (मैसेंजर), मेस वेटर, बार्बर, वाशरमैन, मशालची और कुक के कुल 135 पद शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर