नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। भारत विजय का सपना साकार करने में जुटी भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह की झारखंड के देवघर में चार और पांच फरवरी के दो दिवसीय प्रवास के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। वही आज श्रद्धा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। तुर्किये और सीरिया में अभी तक भूकंप में 5 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:
1. अमित शाह ने देवघर से साधी तीन राज्यों की राजनीति, भारत विजय का सपना साकार करने में जुटी BJP
गृहमंत्री अमित शाह देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर हिंदुत्व का संदेश तो दिए ही साथ ही श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र सत्संग आश्रम और रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में विशेष तौर पर जाकर पश्चिम बंगाल व पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की पैठ की जमीन को पुख्ता कर गए हैं। पहले दिन गृहमंत्री देवघर में भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली के जरिए झारखंड में राजमहल समेत सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए जोश भरा। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. Shraddha Murder Case: पुलिस का दावा- श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता, फिर पाउडर को लगाता था ठिकाने

श्रद्धा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी आफताब पर आरोप लगाया कि वह श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता था, और उसके बाद हड्डियों के चूरा (पाउडर) को ठिकाने लगाता था। साकेत कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. LIC Share in Adani Group: एलआईसी के पास अडानी समूह में 1 फीसद से भी कम हिस्सेदारी, सुरक्षित हैं सभी निवेश
विपक्षी दलों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी के अडानी समूह को दिए गए कर्ज को लेकर लगाए जाने वाले आरोपों को देखते हुए सरकार ने संसद में बयान जारी कर इसकी सफाई दी है। जनवरी में अमेरिकी शार्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह को अपनी सूचीबद्ध फर्मों के शेयर की कीमतों में गिरावट का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. Turkey Earthquake: तुर्किये, सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पांच हजार के पार, भारत ने भेजी सहायता
बचावकर्मियों ने मंगलवार को 7.8 तीव्रता के भूकंप और कई झटकों से प्रभावित पूर्वी तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को खोजने के लिए दौड़ लगाई। दुनिया भर के देशों ने बचाव प्रयासों में मदद के लिए टीमों को भेजा, और तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 24,400 से अधिक आपातकालीन कर्मी अब जमीन पर मौजूद हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. ICC POTM Award: शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए हुए नॉमिनेट, अपने साथी खिलाड़ी से मिलेगी कड़ी टक्कर
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को जनवरी 2023 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। शुभमन गिल के लिए साल 2022 शानदार बीता, जहां उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में निरंतर रूप से बेहतरीन प्रदर्शन किया। गिल को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर
ये भी पढ़ें- Top News 7 February 2023: क्यों संसद में सरकार पर बरसे राहुल गांधी? दिनभर की 5 प्रमुख खबरें