विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: फिर गरमाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा, टीएमसी नेताओं ने EC से की मुलाकात; रखी ये मांग

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने सोमवार को एक बार फिर से बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा ...और पढ़ें

टीएमसी नेताओं ने EC से की मुलाकात। फोटोः एएनआई।
टीएमसी नेताओं ने EC से की मुलाकात। फोटोः एएनआई।

पीटीआई, नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने सोमवार को एक बार फिर से बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। इस मामले में डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष सहित टीएमसी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की।

टीएमसी का क्या है मांग?

टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मांग की कि सीबीआई, एनआईए, ईडी और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदला जाए। मालूम हो कि टीएमसी लगातार आरोप लगाती रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही हैं। वहीं, टीएमसी ने केंद्रीय एजेंसियों और भाजपा के बीच एक सांठगांठ का आरोप भी लगाया।

सीएम ममता ने साधा था निशाना

मालूम हो कि हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के साथ-साथ विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों की आलोचना की थी। तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शांतिराम महतो के समर्थन में पुरुलिया के लधुड़का में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार को भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए अब तक कुल 136 समितियां जांच करने के लिए भेजने का काम किया। लेकिन, अभी तक एक भी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की। यदि हिम्मत है तो वह सभी रिपोर्ट प्रकाशित करें।

सीएम ने चुनाव आयोग से की थी आपील

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। जांच एजेंसी का लक्ष्य है तृणमूल कांग्रेस का सभी बूथ कमेटी अध्यक्ष को गिरफ्तार करना। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपको सैल्यूट करती हूं, भाजपा आपको रोज सैल्यूट करती है, चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम करे। अगर भारत का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा तो पूरे विश्व की जनता उसे माफ नहीं करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।