Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आंध्र के शहर में टीपू सुल्तान के नाम को लेकर विवाद, टीपू की प्रतिमा लगाने की कोशिश पर पहले भी हो चुका है तनाव

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Sat, 09 Apr 2022 07:31 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में टीपू सुल्तान के नाम पर विवाद शुरू हो गया है। जिन्ना रोड सेंटर पर एक डिवाइडर पर टीपू सुल्तान सेंटर लिख दिया गया जिसके बाद विवाद भड़क गया। प्रोद्दटूर शहर में पहले भी टीपू की मूर्ति स्थापित करने की कोशिशें हुई हैं...

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में टीपू सुल्तान के मुद्दे पर फ‍िर से विवाद शुरू हो गया है। (File Photo)

    अमरावती, आइएएनएस। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के प्रोद्दटूर शहर में टीपू सुल्तान के नाम को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया है। अज्ञात व्यक्ति ने जिन्ना रोड सेंटर पर एक डिवाइडर पर टीपू सुल्तान सेंटर लिखा, जिससे एक बार फिर से विवाद भड़क उठा। शहर में पूर्व मैसूर शासक की एक मूर्ति स्थापित करने की कोशिशों को लेकर इस शहर में पहले भी विवाद हो चुका है। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को, अज्ञात व्यक्तियों ने तेलुगु में टीपू का नाम लिख दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बवाल की आशंका भांपकर स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों ने डिवाइडर पर लिखी इबारत मिटा दी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी और 'टीपू सुल्तान सेंटर' लिखने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। शहर में बीते साल जुलाई में तनाव देखा गया था। पिछले साल भाजपा ने भाजपा ने टीपू सुल्तान को हिंदुओं का उत्पीड़क करार देते हुए शहर में प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

    सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस पार्टी (वाइएसआरसीपी) से संबंधित प्रोद्दटूर विधायक राचामल्लू शिव प्रसाद रेड्डी, स्थानीय लोगों के अनुरोध पर शहर में जिन्ना रोड पर मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। उसी के लिए आधारशिला भी रखी थी। हालाकि, उन्हें भाजपा के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने विरोध करने के लिए नगर निगम कार्यालय में धरना भी दिया था। इस मुद्दे पर शहर में तनाव और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई थी। बाद में नगर निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव को छोड़ दिया था।