Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइम मैगजीन ने की 'World's Greatest Places' की लिस्ट जारी, भारत के इन दो होटलों को सूची में मिली जगह

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 11:23 AM (IST)

    टाइट मैगजीन ने Worlds Best Places List (दुनिया के सबसे महान स्थानों) की सूची जारी की है इसमें भारत के दो होटल और एक रेस्टोरेंट का भी नाम है। इसमें जयपुर में स्थित रैफल्स होटल और मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में स्थित ओबेरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्ट को सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मुंबई में स्थित पापाज रेस्टोरेंट को भी लिस्ट में जगह दी गई है।

    Hero Image
    टाइम मैगजीन की लिस्ट में दो भारतीय होटल शामिल (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने साल 2025 की अपनी 'दुनिया के सबसे महान स्थानों' की सूची जारी की है। इस सूची में 'दुनिया भर के अनोखे स्‍थनों और अनुभवों' के बारे में जानकारी दी गई है। लिस्‍ट में होटल, क्रूज, रेस्टोरेंट, आकर्षण, संग्रहालय और पार्क आदि को शामिल किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल भारत से दो होटलों और एक रेस्टोरेंट को सूची में जगह मिली है। इसमें रैफ्लस जयपुर और बांधवगढ़ में ओबेरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्टको 'रहने के लिए स्थान' श्रेणी में शामिल किया गया है। मुंबई के पापाज रेस्टोरेंट को 'घूमने के लिए स्थान' में से एक नामित किया गया है।

    रैफ्लस जयपुर में क्या है खास?

    रैफल्स जयपुर के पास कुकस शहर में स्थित एक आलीशान होटल है। 2024 में ये होटल खुला था। टाइम मैगजीन के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी एक डिजाइन मास्टरपीस है। इस होटल में मार्बलों पर हाथ से नक्काशी की गई है, ठीकरी कला से इस इमारत को और भी भव्य तरीके से सजाया गया है।

    इस इमारतो में आज के जमाने की कुछ चीजें हैं जिससे इसका जुड़ा 21वीं सदी से होता है। आउटडोर सोकिंग टब, इलेक्ट्रॉनिक पर्दे और भी बहुत कुछ है। अरावली पहाड़ियों के नजारे वाला एक छत पर अनंत पूल भी शामिल है। मिनरल पूल और हम्माम वाला एक स्पा और चार भोजन स्थल यहां मौजूद हैं।

    ओबरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्ट में क्या है खास?

    21 एकड़ में फैले ओबरॉय विंध्यविलास वन्यजीव रिसॉर्ट मध्य प्रदेश के मशहूर बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है। यह रिजर्व अपने सफारी के लिए फेमस है, जहां आप अपने प्राकृतिक आवास में बेहद लोकप्रिय रॉयल बंगाल टाइगर्स को देख सकते हैं। ओबरॉय होटल मेहमानों को वन्यजीव से जुड़े कई अनुभवों को प्रदान करता है।

    टाइम मैगजीन ने लिखा, मार्च के महीने में खोला गया यह आलीशान होटल 19 विशाल, वातानुकूलित टेंटों से बना हुआ है, जिसमें सभी का अपना बगीचा है और दोनिजी पूल विला भी है। यहां एक स्पा, लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और फिटनेस सेंटर, झील और पैदल चलने के रास्तों के नजारे वाले हरे-भरे बगीचे हैं।

    पापाज रेस्टोरेंट को क्यों मिली सूची में जगह?

    इसके साथ ही, इस होटल में आठ सीटों वाली बुश किचन और एक ओपन-एयर रेस्टोरेंट है, जहां कोदो बाजरा और महुआ के फूलों जैसी स्थानीय सामग्री से तैयार भेजन परोसा जाता है। टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में मुंबई में स्थित पापाज रेस्टोरेंट भी शामिल हैं।

    12 सीटों वाले इस शेफ काउंटर डाइनिंग अनुभव का संचालन मशहबर शेफ हुसैन शहजाद करते हैं। साल 2024 में भोजन से संबंधित दो भारतीय प्रतिष्ठानों को दुनिया के सबसे महान स्थानों में शामिल किया गया था। हैदराबाद में मनम चॉकलेट और कसौली में नार (एक रेस्टोरेंट) को सूची में जगह दी थी।